कंगाल पाकिस्तान के हमदम तुर्की की वित्तीय हालात भी हुई पतली, एर्दोगन की नीतियों से भयानक महंगाई की चपेट में देश

By अभिनय आकाश | Jan 04, 2022

पैसे-पैसे का मोहताज मुल्क पाकिस्तान, पाकिस्तान पूरी तरह से कंगाली की तरफ बढ़ चुका है। लेकिन अभ पाकिस्तान के हमदम तुर्की की हालात भी उसके दोस्त की जैसी ही हो गई है। तुर्की में सालाना मुद्रास्फीति 19 साल के उच्चतम स्तर 36.08 प्रतिशत पर पहुंच गई है।  जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। तुर्की के सांख्यिकी संस्थान ने कहा कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति दिसंबर 2021 में इससे पिछले महीने की तुलना में 13.58 प्रतिशत बढ़ी है। इससे लोगों की क्रय शक्ति और कम हो गई है। सालाना आधार पर खाद्य वस्तुओं के दाम 43.8 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री वर्ष 2019 में 98 लाख रुपये का कर भुगतान किया: आधिकारिक आंकड़े

पाकिस्तान कर्ज में डूबा

तुर्की का मित्र पाकिस्तान के दिन भी तंगहाली में गुजर रहे हैं। इस वित्तीय वर्ष के आखिरी में पाकिस्तान के ऊपर कुल विदेशी कर्ज 14 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर जाएगा। इसमें लगभग आधा कर्ज चीन के वाणिज्यिक बैंकों का है। इसमें लगभग आधा कर्ज चीन के वाणिज्यिक बैंकों का है। पाकिस्तान को कितना कर्ज चुकाना है पाकिस्तान के सरकारी खजाने पर 2.6 अरब डॉलर का उधार पहले से ही है। जिसमें चीनी सरकार और वाणिज्यिक बैकों के 9.1 अरब डॉलर, 1 अरब डॉलर के यूरोबॉन्ड और आईएमएफ के 1 अरब डॉलर भुगतान करने हैं। इसके अलावा पेरिस क्लब का 33.1 बिलियन डॉलर का कर्ज और कई अंतरराष्ट्रीय बॉन्ड का 12 अरब डॉलर बकाया है। 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने Bishkek में Putin, Masoud Pezeshkian, Nikol Pashinyan और Sadyr Zhaparov से मुलाकात कर पलटे सारे समीकरण

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद राहत कार्य तेज, आधुनिक उपकरणों की कमी से बचाव दल जूझ रहे

200MP Camera और Robotic Gimbal के साथ Honor Robot Phone लॉन्च, जानिए Price और Features

फुटपाथ वाहनों के लिए नहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने सड़क किनारे बाल काट रहे नाई का मुआवजा बढ़ाया