'दुनिया नस्लवाद पर आँख नहीं मूंद सकती' जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या पर बोले पोप फ्रांसिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2020

वेटिकन सिटी। पोप फ्रांसिस ने अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के विरोध में हो रहे बेहद उग्र विरोध प्रदर्शन व सामाजिक अशांति को लेकर चिंता व्यक्त की और राष्ट्रीय एकता और शांति का आह्वान किया। पोप ने अपने साप्ताहिक बुधवार की सभा के दौरान लोगों से कहा, ‘‘मेरे मित्रों, हम नस्लवाद और अत्याचार को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं कर सकते या उसको लेकर हम अपनी आँख नहीं बद कर सकते और हर मानव जीवन की पवित्रता की रक्षा करने का आह्वान करते हैं।

इसे भी पढ़ें: जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद सियासी हलचल शुरू, बाइडेन ने ट्रंप पर लगाया ये आरोप

पोप ने कहा, ‘‘हिंसा से कुछ भी हासिल नहीं होता है और बहुत कुछ खो जाता है।’’ फ्रांसिस ने कहा, ‘‘वह जॉर्ज फ्लॉयड और उन सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं, जो नस्लवाद के पाप के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं और उन सभी लोगों के लिए अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं, जिन्हें इससे क्षति पहुंची है।’’ पोप ने राष्ट्रीय एकता और शांति का आह्वान किया।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा