पोप फ्रांसिस, शीर्ष इमाम ने आस्था की स्वतंत्रता के लिए अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2019

अबू धाबी। पोप फ्रांसिस और इमाम शेख अहमद अल-तैयब ने किसी भी धर्म में आस्था रखने की स्वतंत्रता के लिए एक संयुक्त अपील की है। कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप फ्रांसिस की यह अरब प्रायद्वीप की पहली यात्रा है। इस्लाम की शुरूआत अरब प्रायद्वीप से ही हुई थी। पोप संयुक्त अरब अमीरात की तीन दिवसीय ऐतिहासिक यात्रा पर हैं। पोप खाड़ी देश में मुस्लिम देश के 1,35,000 कैथोलिक निवासियों के लिए अभी तक की सबसे बड़ी सभा को संबोधित करने वाले हैं।

अबू धाबी के काहिरा में, सुन्नी इस्लाम के प्रतिष्ठित मदरसे अल-अजहर के इमाम शेख अहमद अल-तैयब ने पोप के साथ वार्ता की। दोनों धार्मिक नेताओं ने ‘विश्व शांति और एक साथ रहने की खातिर मानवीय भाईचारे’ को बढ़ावा देने के लिए एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए।

इसे भी पढ़ें- मुराद और गुइडो के दूत ट्रंप के स्टेट ऑफ द यूनियन के लिए आमंत्रित

वेटिकन ने इसे ‘‘ईसाइयों और मुसलमानों के बीच बातचीत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम’’ बताया है। उन्होंने ‘‘आस्था की स्वतंत्रता’’, "सहिष्णुता की संस्कृति का प्रचार", "पूजा स्थलों के संरक्षण" और अल्पसंख्यकों के लिए "पूर्ण नागरिक" अधिकार देने की भी अपील की।

प्रमुख खबरें

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर

China की Geely और Renault का 3000 करोड़ी दांव, भारत में बनेंगे Next-Gen Hybrid इंजन

अब Vaibhav Sooryavanshi के छोटे भाई Aashirwad का तूफान, ठोके लगातार दो Century