घटती आबादी से चिंतित पुर्तगाल कर रहा प्रवासियों का दिल खोलकर स्वागत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2018

लिस्बन। एक ओर जहां कई यूरोपीय देश प्रवासियों को स्वीकार करना ही नहीं चाहते वहीं एक अन्य यूरोपीय देश चाहता है कि उसके यहां ज्यादा से ज्यादा प्रवासी आएं। यह देश है पुर्तगाल जो अपने यहां घटती आबादी की समस्या का हल प्रवासियों में खोज रहा है। प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने मई में एक सम्मेलन में यह कहकर खूब वाहवाही लूटी, ‘‘ हम चाहते हैं कि और प्रवासी आएं और हम डर या घृणा जैसी बातें बर्दाश्त नहीं करेंगे।

यूरोप के अन्य नेता पिछले हफ्ते हुए एक सम्मेलन में इस समझौते पर नहीं पहुंच पाए थे कि उत्तर अफ्रीका के तट के निकट से बचाए गए प्रवासियों को कौन स्वीकार करेगा जबकि दूसरी ओर पुर्तगाल की सोशलिस्ट सरकार ने अपने देश को और आकर्षक स्थल दिखाने के लिए कदम उठाने भी शुरू कर दिए हैं।

पुर्तगाल सरकार के एक शोध के मुताबिक देश में एक स्थिर कामकाजी आबादी को बनाए रखने के लिए पुर्तगाल को हर साल कम से कम 75,000 नए निवासियों की जरूरत है। फिलहाल उसकी कामकाजी आबादी महज 1.04 करोड़ है। 

प्रमुख खबरें

Sonia Gandhi के खिलाफ FIR याचिका खारिज करने का ACJM का आदेश रद्द, 29 सितंबर को फिर सुनवाई

Balotra Municipal Council में BJP के योगेश गहलोत जीते, कांग्रेस उम्मीदवार को हराया

Special Officer की निगरानी में चलेंगे AITC के HDFC Bank खाते, Calcutta High Court ने बढ़ाई मियाद

World Alzheimer Day 2026: भूलने की आदत को न करें नजरअंदाज, ये हैं अल्जाइमर के 5 शुरुआती लक्षण