Vastu Tips: Vastu Shastra के आसान उपाय रोकेंगे आर्थिक नुकसान और परिवार में कलह, बढ़ेगी पॉजिटिविटी

By अनन्या मिश्रा | Nov 28, 2026

घर का मतलब सिर्फ दरवाजों, दीवारों और खिड़कियों से नहीं होता है। बल्कि यह एक ऐसा स्थान है, जो दिनभर के काम के बाद शांति, आराम और भावनात्मक सुरक्षा प्रदान करता है। घर लौटना ऐसा है, जैसे मां के गले लगना। घर एक ऐसी जगह है, जहां पर हम सुकून और शांति के साथ आराम कर सकें, तरोताजा हो सके और किसी भी तरह के तनाव से दूर रह सकें। इसलिए घर को संतुलित, सकारात्मकता और पूरी सेहत को बढ़ावा देने के लिए बनाया जाता है।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर का मुख्य द्वारा एक अच्छा माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर घर में नकारात्मकता बढ़ जाए, तो इसका प्रभाव घर-परिवार के माहौल और तरक्की पर भी पड़ता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको घर में नकारात्मक ऊर्जा पहचान करने के तरीके और पॉजिटिविटी बनाए रखने के सरल वास्तु उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Weekly Rashifal : दिसंबर के पहले सप्ताह में मेष लेकर मीन राशि के जातकों को मिलेगा बड़ा लाभ, किन राशियों के लिए बढ़िया रहेगा हफ्ता

जानें घर के 9 जोन का महत्व

यह वास्तु शास्त्र का एक और जरूरी नियम है। 9 जोन का बैलेंस, जिनमें 8 दिशाएं और बीच की जगह, जिसको ब्रह्मस्थान कहा जाता है, वह शामिल हैं। हर एक जोन का अपना महत्व होता है और वह खास एनर्जी से जुड़ा होता है। जिस तरह से देवी दुर्गा के 9 रूप अलग-अलग गुण को दर्शाते हैं। ठीक उसी तरह से 9 जोन किसी जगह में संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

वास्तु शास्त्र में पांच तत्व

अग्नि, पृथ्वी, वायु, जल और आकाश भी समान रूप से महत्वपूर्ण हैं, जो प्राकृतिक दुनिया के अलग-अलग पहलुओं को दिखाते हैं। इन तत्वों को सही जगह पर रखने और बैलेंस करने से प्रकृति से जुड़ा माहौल बनाने में मदद मिलती है। इसी तरह, पारंपरिक भारतीय दर्शन इंसान के शरीर को पांच तत्वों से जोड़ते हैं और सात चक्रों के महत्व पर जोर देते हैं। ये हमारे आस-पास की चीजों, संतुलन और पूरी सेहत के बीच के संबंध को दर्शाते हैं, जिससे मानसिक स्पष्टता और मन की शांति को बढ़ावा मिलता है।

आखिरकार, वास्तु शास्त्र हमें घर की दीवारों से परे देखने और यह सोचने के लिए बढ़ावा देता है कि उसका लेआउट, दिशाएं, एलिमेंट्स और आसपास का माहौल हमारी रोजमर्रा की जिंदगी पर कैसे असर डालता है। सोच-समझकर बनाया गया घर आराम, सकारात्मकता और अच्छी सेहत को बढ़ावा देता है।

ऐसे पहचानें निगेटिव एनर्जी और उपाय

जब शरीर और मन ठीन न लगे, घर का माहौल अजीब हो और आपको थकान, चिड़चिड़ापन या बेचैनी महसूस हो। तो समझ लेना चाहिए कि वास्तु के हिसाब से कुछ गड़बड़ है। वास्तु के मुताबिक बहुत ज्यादा तापमान, गंदगी, शुद्ध हवा नहीं मिलना और अंधेरे कोनों जैसे माहौल से यह जुड़े हो सकते हैं।

संतुलन बनाए रखने और गंदगी को हटाने के लिए जरूरी है कि घर के हर कोने में रोशनी जाए। खासकर घर के बीच के हिस्से में, उत्तर पूर्वी हिस्से और मुख्य दरवाजे पर। आप इन जगहों पर आर्टिफिशियल लाइट लगा सकते हैं।

अगर घर आते ही बहस और चिड़चिड़ापन बढ़े, आसपास और भावनात्मक माहौल सही नहीं लगे। तो वास्तु के मुताबिक इसकी वजह बंद ब्रह्मस्थान अनिश्चितता और अशांति हो सकती है। अस्थिर दक्षिण-पश्चिम दिशा रिश्तों में मनमुटाव बढ़ा सकती है। वहीं दक्षिण-पूर्व क्षेत्र आग से जुड़ा होता है, जो गुस्से की निशानी हो सकती है। इसके अलावा अशांत उत्तर-पश्चिम का हिस्सा आपसी बातचीत पर असर डाल सकता है।

घर का माहौल शांतिपूर्ण और अच्छा बनाने के लिए जगह को साफ-सुथरा और रोशनीदार रखना चाहिए। वहीं परिवार के सदस्यों के बीच आपसी समझ, खुली बातचीत और सम्मान बनाए रखें।

इन जगहों पर सकारात्मकता बनाए रखने के लिए इनको हवादार, साफ, रोशन और अधिक स्टोरेज से दूर रखें। वहीं आसपास की चीजों को बेहतर बनाने के साथ अच्छे बिजनेस असरदार फाइनैंशियल प्लानिंग के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

धूल भरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सामान का ढ़ेर और सूखे पौधे जगह को भारी और उपेक्षित कर सकते हैं।

अंधेरे कोने, टपकते नल और सीलन वाली दीवारें ठहराव या मेंटेनेंस की समस्याओं का संकेत होता है। वास्तु के हिसाब से घर में नलके से पानी का रिसाव एनर्जी और पैसे के नुकसान से जुड़ा होता है।

अगर घर का मुख्य दरवाजा चरमराता है, गंदा है या जूतों और अन्य चीजों से टकराता है, तो ऐसा दरवाजा स्वागत योग्य नहीं होता है। यह घर में आवाजाही प्रभावित कर सकता है।

ऐसे दूर करें घर से नकारात्मकता

वास्तु शास्त्र के मुताबिक कांच या क्रिस्टल के कटोरे में सेंधा नमक रखें। माना जाता है कि यह निगेटिव एनर्जी को सोख लेता है। यह उपाय तब ज्यादा कारगर होता है, जब आप टॉयलेट को उत्तर-पूर्व कोने से दूसरी जगह नहीं ले जा सकते हैं। ऐसे में घर या बाथरूम के सही कोनों में कटोरी में नमक रखें। इसको हर सप्ताह बदलते रहें और जगह को साफ, रोशनी वाला और हवादार रखें। आप चाहें तो यहां पर नमी पसंद करने वाला पौधा भी लगा सकती हैं।

लैवेंडर, लेमनग्रास, रोजमेरी, कपूर या लौंग जलाना और चंदन जैसी खुशबू वाली नेचुरल अगरबत्ती जलाना जला सकते हैं। यह एक पारंपरिक तरीका है, जिससे माहौल फ्रेश होता है। इसके साथ ही यह सुनिश्चित करें कि स्थान हवादार हो, सुबह अपनी उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा की खिड़कियां खोल दें, जिससे कि धूप अंदर आ सके और कभी भी आग को अकेला न छोड़ें।

बेकार सामान हटाना, रिपेयर और रिफ्रेश करें

घर से बेकार सामान को हटा देना चाहिए। घर को व्यवस्थित रखें, जिससे कि परिवार के सदस्यों के बीच मेलजोल और खुलापन बढ़े।

नमी, दीवार में दरारें, सीलन और रिसाव आदि समस्याओं को फौरन ठीक कराएं।

ब्रह्मस्थान को साफ और फालतू फर्नीचर या रखी हुई चीजों को हटा देना चाहिए।

घर के मुख्य द्वार को साफ और रोशनी वाला रखना चाहिए। आप मुख्य द्वार पर ओम या स्वास्तिक का निशान बना सकते हैं। वहीं घर के मुख्य द्वार पर वास्तु पिरामिड लगा सकते हैं। इससे माना जाता है कि सुरक्षा मिलती है।

तत्वों को संतुलित रखें

मनी प्लांट या तुलसी को नॉर्थ या ईस्ट में रखना चाहिए। जहां पर उनको सही देखभाल और रोशनी मिल सके।

वास्तु नियमों के मुताबिक नॉर्थ में पानी का फव्वारा लगाएं, जिसका पानी घर की ओर बहे। पारंपरिक रूप से साउथ या साउथ वेस्ट में पानी का फीचर नहीं रखना चाहिए।

रोजाना शाम को साउथ-ईस्ट में दीया जलाना चाहिए। यह निगेटिविटी को दूर करने और पॉजिटिव एनर्जी के स्वागत का पारंपरिक तरीका है।

माना जाता है कि शंख या तिब्बती सिंगिंग बाउल की आवाज किसी जगह की एनर्जी को रिफ्रेश करता है। सुबह के समय ओम या फिर गायत्री मंत्र का जप करने से भी माहौल शांत और सकारात्मक होता है।

प्रमुख खबरें

Mumbai Concert में मिली बम धमकियों पर Diljit Dosanjh का बेबाक पलटवार, कहा- जाओ, बम ही फेंक दो, मेरी तरफ से सिर्फ प्यार ही मिलेगा

महिला आरक्षण के लिए Yogi Adityanath ने की Delimitation Bill का समर्थन करने की मांग

Akhilesh Yadav बनें CM लेकिन Congress झुकेगी नहीं, सीट शेयरिंग पर बोले Imran Masood

अंतरिक्ष से भारत की जासूसी का बड़ा षड्यंत्र: चीन और तुर्की की घातक तकनीक से लैस हो रहा पाकिस्तान- CDS जनरल सुब्रमणि ने दी गंभीर चेतावनी!