Parliament Session : सोमवार को संसद में जोरदार हंगामे के आसार, विपक्ष नीट प्रश्नपत्र लीक, अग्निपथ योजना जैसे मुद्दों पर पूछेगा सवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2024

नयी दिल्ली। संसद की कार्यवाही के सोमवार को पुन: आरंभ होने पर, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक, अग्निपथ योजना और महंगाई जैसे मुद्दों पर जोरदार बहस होने की संभावना है। विपक्ष प्रश्नपत्र लीक मामले के अलावा बेरोजगारी का मुद्दा भी उठा सकता है। लोकसभा में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करेंगे। भाजपा की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी एवं पहली बार की लोकसभा सदस्य बांसुरी स्वराज इस प्रस्ताव का अनुमोदन करेंगी। 

राज्यसभा में चर्चा की शुरुआत करते हुए भाजपा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने मोदी को ‘‘अतुलनीय’’ बताया था और कहा था कि देश के सामने आने वाले मुद्दों से निपटने के उनके दृष्टिकोण और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा अपनाए गए दृष्टिकोण में बहुत अंतर है। भाजपा सदस्य कविता पाटीदार ने प्रस्ताव का समर्थन किया था और चर्चा में अब तक नौ अन्य सदस्य भाग ले चुके हैं। लोकसभा में शुक्रवार को विपक्षी सदस्यों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी’ में कथित अनियमितता पर चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा किया, जिस कारण सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के CM आदित्यनाथ और पूर्व CM अखिलेश यादव ने T20 World Cup में भारत की जीत की दी बधाई

नीट विवाद पर चर्चा कराने की मांग को लेकर विपक्ष ने राज्यसभा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया तथा विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे भी अपने साथी सदस्यों के साथ आसन के करीब आ गए। नीट मुद्दे पर हंगामे के बीच छत्तीसगढ़ से कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम उच्च रक्तचाप के कारण अचानक बेहोश हो गईं, जिसके बाद उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। विपक्षी दलों के सदस्यों ने सदन की कार्यवाही स्थगित न करने तथा राज्यसभा सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता न करने के लिए सरकार की आलोचना की।

प्रमुख खबरें

Prem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया-आफिया सैयद की रोमांटिक केमिस्ट्री ने जीता दिल

Sujit Kalkal ने एशियाई खेलों में ओलंपिक चैंपियन को हराकर 65 किग्रा कुश्ती के फाइनल में बनाई जगह

Shimla के धार गांव में भीषण आग, पांच मकान जलकर राख

Jitiya Vrat आज नहाय-खाय के साथ शुरू, 3 अक्टूबर को मुख्य पूजा और 4 को पारण का शुभ मुहूर्त