डब्ल्यूएचओ ने चेताया, कोरोना वायरस के नये स्वरूप की अत्याधिक संभावनाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2022

जिनेवा| विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक शीर्ष अधिकारी ने चेताया है कि कोरोना वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप, इसका अंतिम स्वरूप नहीं होगा और अन्य नये स्वरूप के सामने आने की अत्याधिक संभावना है।

मैं बिल्कुल साफ तौर पर कहूं तो वायरस के ये स्वरूप वाइल्ड कार्ड हैं। ऐसे में हम इस वायरस पर लगातार बारीकी से नजर बनाए हुए हैं, जिस तरह इसमें बदलाव होते हैं और जिस तरह ये रूप बदलता है। हालांकि, इस वायरस में बदलाव की अत्याधिक संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा, ओमीक्रोन, सबसे ताजा चिंताजनक स्वरूप है और ये अंतिम चिंताजनक स्वरूप भी नहीं होगा। ऐसे में हमें एक बार फिर से ना केवल टीकाकरण का दायरा बढ़ाना होगा बल्कि प्रसार की रोकथाम के उपायों का पालन सुनिश्चित करना होगा।

प्रमुख खबरें

SpiceJet की घरेलू और International Flights लेट, Delhi Airport पर फंसे रहे 500+ यात्री

CM Bhagwant Mann ने पराली पर किसानों पर FIR का किया विरोध, Delhi Pollution के आरोपों पर उठाए सवाल

Etah में फर्जी मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी चलाने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

Team India में अंदरूनी कलह! Rohit Sharma के समर्थन के बाद BCCI से क्यों खफा हुए Ajit Agarkar?