By अभिनय आकाश | Sep 23, 2024
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा-आरएसएस जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों में केवल नफरत और हिंसा फैलाते हैं। वे केवल नफरत फैलाना जानते हैं और उनकी राजनीति भी नफरत की है। आप सभी जानते हैं कि नफरत को नफरत से नहीं काटा जा सकता है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा कि यह सवाल आपको उनसे पूछना चाहिए कि जब वे श्रीनगर जाते हैं और बर्फ के गोले बनाकर अपनी बहन के साथ खेलते हैं, लाल चौक जाकर आइसक्रीम खाते हैं तो क्या यह संभव था जब केंद्र और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी?
यह पहली बार था जब राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए सुरनकोट आए थे. सुरनकोट में करीबी मुकाबला होने की उम्मीद है, जहां शाहनवाज चौधरी गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं, जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार मुश्ताक बुखारी हैं। इसके अलावा, निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद अकरम चौधरी भी मैदान में हैं, जो पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस में थे और अब टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।