Afternoon Nap के बाद होता है Headache? ये 5 गलतियां बन सकती हैं बड़ी वजह, जानें सही तरीका

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 24, 2026

दोपहर का भोजन करने के बाद कई लोगों को थोड़ी देर आराम या नींद लेना अच्छा लगता है। लेकिन कई बार दोपहर में सोने के बाद उठते ही सिर दर्द की समस्या होने लगती है। ऐसा क्यों होता है और दिन में कितनी देर सोना सेहत के लिए सही माना जाता है, आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं।

कई बार डिहाइड्रेशन, ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव और नींद की गुणवत्ता भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आइए आपको बताते हैं दोपहर में सोने का सही समय क्या है और किन बातों का ध्यान रखकर आप सिर दर्द जैसी समस्या से बचें।

ज्यादा देर सोना

 - यदि आप 30 मिनट से ज्यादा सो जाते हैं, तो शरीर गहरी नींद में चला जाता है।

 - जब आप अचानक जागते हैं, तो यह स्लीप इनर्शिया की स्थिति है, जिससे सिर भारी लगना, चक्कर आना और सिर दर्द हो सकता है।

डिहाइड्रेशन

 - जब हमारे शरीर में पानी की कमी होती है, तो नींद की झपकी बार-बार आने लगती हैं। 

 - असल में गर्मी और उमस वाले मौसम में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है।

ब्लड शुगर में बदलाव

 - भोजन करने के बाद तुरंत सोने से ब्लड शुगर लेवल में काफी उतार-चढ़ाव हो सकता है।

 - यह स्थिति कुछ लोगों में सिर दर्द और थकान का कारण भी बन सकता है।

 नींद का गलत समय

 - अक्सर शाम को या दोपहर में सोने से शरीर की जैविक घड़ी प्रभावित हो सकती है।

 - कई बार इस कारण से नींद खराब हो जाती है और सिर दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

गलत सोने की पोजिशन

 - गर्दन या सिर को गलत स्थिति में रखने से सोने से मांसपेशियों में तनाव उत्पन्न हो जाता है।

 - इस कारण से जागने के बाद भी सिर दर्द का कारण बन सकता है।

दोपहर में सोने का सही समय क्या है?

विशेषज्ञों का कहना है कि दोपहर में 10 से 20 मिनट की छोटी झपकी लेना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे शरीर को नई ऊर्जा मिलती है और मन व दिमाग तरोताजा महसूस करते हैं। दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच सोना सबसे उपयुक्त माना जाता है। हालांकि, 30 मिनट से अधिक देर तक सोने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे उठने के बाद सुस्ती और सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

प्रमुख खबरें

मोदी को ईरान जाना चाहिए या नहीं जाना चाहिए? इस सवाल का जवाब आपको यहाँ मिल जायेगा

पेपर खरीदने वालों के खिलाफ भी आंदोलन होना चाहिए

संघ, हिंदुत्व व सनातन पर सुनियोजित हमले

बिहार में औद्योगिक क्रांति! 1628 करोड़ के 36 Projects को SIPB की हरी झंडी, रोजगार के नए अवसर