पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा को दुर्गा पूजा पंडाल का विषय बनाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2022

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पिछले साल विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा को कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल का विषय बनाया गया है, जिसमें दुर्गा को मृत बच्चे की मां के तौर पर दिखाया गया है। नरकेलडांगा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता व सामुदायिक पूजा के आयोजक बिस्वजीत सरकार ने बताया कि पंडाल काले कपड़े से ढका जाएगा। इसमें अपने बच्चे को खोने वाली महिला को विलाप करते हुए, जबकि पृष्ठभूमि में बच्चे की खेलते हुए तस्वीर दिखाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: कई कलाकारों वाली फिल्में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं : ऋतिक रोशन

पंडाल का उद्घाटन भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदू अधिकारी ने किया। मजूमदार ने आरोप लगाया कि यह पंडाल विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी द्वारा की गई हिंसा और खूनखराबे के दौरान सामने आई राज्य की भयावह सच्चाई को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह सच है कि जिन परिवारों के सदस्यों ने अपने प्रियजनों को हिंसा में खो दिया है, उनके लिएउत्सव कोई मायने नहीं रखते।

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह विषय एक बीमार मानसिकता का प्रतिबिंब और दुर्गा पूजा का राजनीतिकरण करने का एक निर्लज्ज प्रयास है। टीएमसी के मुख्य प्रवक्ता सुखेंदु शेखर राय ने कहा कि दुर्गा पूजा सभी के लिए एक शुभ अवसर है और इस तरह के भयावह विषयों का उपयोग केवल भाजपा की मानसिकता और बंगाली मानसिकता को समझने में उनकी असमर्थता को दर्शाता है।

प्रमुख खबरें

सेबी का Options Trading पर बड़ा दांव, Live Market में जुड़ेंगे नए Strike Price

US-Iran डील की उम्मीद और Crude Oil में गिरावट का असर, Sensex में 1000 अंकों का बड़ा उछाल

Tata Sons के IPO की उठी मांग, करोड़ों Investors के हितों और बेहतर Governance का दिया गया हवाला

National Athletics: Dev Meena-कुलदीप ने Pole Vault में रचा इतिहास, मिनटों में दो बार टूटा रिकॉर्ड!