एमपी में बुजुर्ग पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत, पोस्टमैन घर घर जाकर बनाएंगे पेंशनरों के डिजिटल प्रमाण पत्र

By सुयश भट्ट | Feb 04, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के बुजुर्ग पेंशनर्स के लिए एक सुखद खबर सामने आई है। अब बुजुर्ग पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें घर में ही जीवन प्रमाण पत्र मिल जाएगा।

दरअसल राज्य सरकार ने बुजुर्गो को राहत देते हुए फैसला लिया है कि पोस्टमैन बुजुर्ग पेंशनर्स के घर पहुंचेंगे और बायोमीट्रिक डिवाइज से वेरिफिकेशन करेंगे। इसी के साथ साथ सत्यापन सही पाए जाने पर डिजिटल जीवन प्रमाण पोस्टमैन तुरंत बुजुर्ग पेंशनर्स को देगा। इसका यह भी मतलब है कि अब पोस्टमैन बुजुर्ग जिंदा है यान नहीं बताएंगे।

इसे भी पढ़ें:डकैतों ने सरपंच समेत 5 लोगों से मांगी 5 लाख की फिरौती, पत्र के चलते फैला डर का माहौल 

वहीं जीवन प्रमाण पत्र बनाने पोस्टमैन बुजुर्ग पेंशनर्स के घर बायोमैट्रिक डिवाइस लेकर पहुंचेंगे। सत्यापन सही पाए जाने पर पोस्टमैने इसे जीवन प्रमाण पोर्टल पर अपडेट करेंगे। इससे पहले पेंशनरों को डिजिटल प्रमाण पत्र कराने के भटकना पड़ता था।

बुजुर्ग होने के कारण पेंशनर्स को इसमें दिक्कत होती थी। और इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है। जानकारी मिली है कि वित्तीय विभाग ने इसको लेकर सभी विभागों ने निर्देश दे दिए है। ये भी बताया जा रहा है कि डिजिटल सत्यापन के लिए पेंशनर्स को शुल्क भी चुकाने होंगे।

इसे भी पढ़ें:MP में हुए कन्यादान घोटाले में सीईओ सहित तीन गिरफ्तार, EOW कर रही है जांच

आपको बता दें कि वैकल्पिक व्यवस्था में जीवन प्रमाण-पत्र, पोर्टल के साथ इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक या पोस्ट ऑफिस से संपर्क कर नियत शुल्क जमा कर प्राप्त किया जा सकेगा। और पेंशनर और परिवार पेंशनर को मूलभूत जानकारी जैसे पेंशन आईडी, पेंशन पेमेंट ऑर्डर, पेंशन वितरण विभाग, संस्था, बैंक, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड की जानकारी पोस्टमैन को उपलब्ध करानी होगी।

प्रमुख खबरें

Diwali पर पटाखों के धुएं और Screen से आंखों को बचाएं, अपनाएं ये जरूरी Eye Care Tips

UN Peacekeepers पर हमले करने वालों की तय हो जवाबदेही, संयुक्त राष्ट्र में बोला भारत

UGC नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार के डांवाडोल रुख से बढ़ सकती है सवर्णों की चिंता!

Trump की पार्टी हारी, मस्क ने कौन सा पोस्ट हटा दिया?