पोस्टमॉर्टम से पुष्टि हुई कि दिल का दौरा पड़ने से हुई थी मुख्तार की मौत : अस्पताल से जुड़े सूत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2024

गैंगस्टर-राजनेता मुख्तार अंसारी के पोस्टमॉर्टम से इस बात की पुष्टि हुई है कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। 60 से अधिक मामलों में आरोपी मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद था, बृहस्पतिवार रात तबियत खराब होने के कारण उसे जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां देर रात दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई थी।

उन्होंने पोस्टमार्टम के आधार पर परिवार के सदस्यों द्वारा मुख्तार अंसारी को धीमा जहर देने के आरोपों का खंडन किया। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में पांच डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया, जब पोस्टमार्टम किया गया तो मुख्तार अंसारी का छोटा बेटा उमर अंसारी पोस्टमार्टम हाउस के अंदर मौजूद था।

पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम भारी सुरक्षा के बीच मुख्तार अंसारी का शव गाजीपुर के लिए रवाना हुआ। परिजनों के मुताबिक अंतिम संस्कार शनिवार सुबह गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में किया जाएगा।

गाजीपुर के मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद सुहैब अंसारी ने बताया कि उनके चचा मुख्तार अंसारी को शनिवार सुबह 10 बजे यूसूफपुर मोहम्मदाबाद (गाज़ीपुर) के काली बाग कब्रिस्तान में दफनाया जायेगा।

प्रमुख खबरें

Explained- US Visa Fee Hike | ट्रंप प्रशासन का H-1B वीज़ा फ़ीस $1,00,000 करने का प्रस्ताव: भारतीय पेशेवरों पर क्या होगा असर?

Women Empowerment In Defense | देश में पहली बार... NSG में महिला कर्मियों के लिए ‘कमांडो कन्वर्जन कोर्स’ की शुरुआत

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre