जम्मू-कश्मीर से 370 हटने के बाद पोस्टपेड मोबाइल सेवा सोमवार से होगी शुरू

By अभिनय आकाश | Oct 12, 2019

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से करीब 68 दिन बाद सामान्य जनजीवन पटरी पर लौटने की ओर है। इसी दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए प्रशासन ने पोस्टपेड सेवाएं बहला करने का निर्णय लिया है। 14 अक्टूबर यानी सोमवार दोपहर 12 बजे के बाद से मोबाइल सेवा पर लगी पाबंदी हटा ली जाएगी। मुख्य सचिव रोहित कंसल द्वारा दी गई जानकारी अनुसार आरंभ में पोस्ट पेड मोबाइल सेवा बहाल की जाएगी और प्रीपेड सेवा बाद में शुरू की जाएगी। इसके अलावा मुख्य सचिव ने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा जैसे प्रतिबंधित संगठन घाटी में आतंक फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। घाटी में लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर ही प्रतिबंध लगाया गया था। प्राप्त जानकारी अनुसार घाटी में 66 लाख मोबाइल उपभोक्ता हैं जिनमें से तकरीबन 40 लाख उपभोक्ताओं के पास पोस्ट पेड सुविधा है।

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन