Vastu Tips: इस दिशा में मुंह करके भोजन करने से आती है दरिद्रता, जानिए खाने को लेकर वास्तु नियम

By अनन्या मिश्रा | Jun 15, 2023

सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व बताया गया है। वास्तु टिप्स का पालन करने से घर में सुख और समृद्धि का वास होता है। वहीं यदि इनमें लापरवाही बरती जाती है तो वास्तु दोष लगता है। घर में वास्तु दोष लगने पर परिवार के सदस्यों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। वहीं परिवार के लोगों के बीच आपसी मनमुटाव होने लगता है। इसलिए वास्तु टिप्स के नियमों का पालन करना आवश्यक होता है। 


वहीं वास्तु शास्त्र में भोजन करते समय भी वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। बता दें कि इन नियमों का सही तरीके से पालन किए जाने पर मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं। मां अन्नपूर्णा की कृपा से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि खाना खाते समय किन वास्तु नियमों का पालन किया जाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Prashna Kundali: प्रश्न कुंडली से जानें कब होगी आपकी शादी, भविष्य के बारे में भी ले सकते हैं जानकारी


खाना खाते समय वास्तु नियम

वास्तु जानकारों के अनुसार, कभी भी टूटे या गंदे बर्तन में खाना नहीं खाना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो दुर्भाग्य में बढ़ोत्तरी होने के साथ घर में परेशानियों का आगमन होता है। 

 

पूर्व या उत्तर की दिशा में मुंह करके भोजन करना चाहिए। कभी भी दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके खाना नहीं खाना चाहिए। क्योंकि दक्षिण दिशा पितरों की होती है। इस दिशा में मुंह करके खाना खाने से पेट संबंधी समस्याएं होती हैं।


वास्तु शास्त्र के मुताबिक भोजन की थाली को दोनों हाथों से पकड़ें। इस तरह से भोजन ग्रहण करने से परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम और स्नेह बढ़ता है। 


भोजन की थाली को कभी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। साथ ही जमीन पर बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए। जमीन पर बैठने से पहले आसन बिछाना चाहिए। वहीं खाने की थाली को पाटे आदि पर रखकर भोजन खाना चाहिए। 


वास्तु जानकार बताते हैं कि बिस्तर पर बैठकर भोजन करना अशुभ होता है। इससे घर में और व्यक्ति में मन में नकारात्मकता बढ़ती है।


प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील