कोयले की कमी से देश के 12 राज्यों में बिजली संकट, जानिए इसमें कहीं आपका शहर तो नहीं शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने मंगलवार को कहा कि कोयले की कमी के कारण देश के 12 राज्यों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है जबकि उनका विभाग राज्य में बिजली की कमी को दूर करने के लिए सूक्ष्म स्तर की योजना के साथ काम कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: IMF प्रमुख से मिलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, श्रीलंका की आर्थिक स्थिति पर हुई चर्चा

राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इस सूक्ष्म स्तर की योजना के कारण पिछले पांच से छह दिनों से महाराष्ट्र में कोई लोड-शेडिंग (मांग बढ़ने पर बिजली में होने वाली कटौती) नहीं हुई और बिजली की कमी 15 प्रतिशत दर्ज की गयी। उन्होंने कहा कि राज्य द्वारा संचालित महाजेनको ने आठ हजार मेगावाट बिजली पैदा करने का लक्ष्य रखा है, जबकि तटीय क्षेत्र में ताप विद्युत संयंत्र आयातित कोयले पर चलते हैं। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में कोयले के आयात पर लगा प्रतिबंध हटाया है। महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने एक लाख मीट्रिक टन कोयले के आयात के लिए निविदाएं जारी की हैं।

प्रमुख खबरें

Seddon Park में लगातार बारिश ने बिगाड़ा खेल, India vs New Zealand तीसरा ODI रद्द

Punjab में पराली जलाने के 4657 मामले आए सामने, PPCB ने दर्ज कराईं 1442 FIR

DGTR ने चीन समेत 4 देशों से Aluminium उत्पादों पर शुरू की एंटी-डंपिंग जांच

Hamilton में बारिश के कारण तीसरा ODI रद्द, 5 मैचों की सीरीज में Team India 2-0 से आगे