J&K में बिजली आपूर्ति बहाली के लिए सेना ने संभाला मोर्चा, तीन दिनों से हड़ताल पर हैं कर्मचारी

By अनुराग गुप्ता | Dec 20, 2021

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में बिजली विकास विभाग के कर्मचारी लगातार तीसरे दिन हड़ताल पर रहे। जिसकी वजह से कई इलाकों में पूरी तरह से ब्लैकआउट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि किसी भी कारण से विकास नहीं रूकेगा। जो कर्मचारी हड़ताल पर हैं, सरकार को उनकी समस्याओं का हल निकालना चाहिए और मुझे यकीन है कि सरकार ऐसा करेगी। 

इसे भी पढ़ें: सरकार की इस योजना से आपको भी मिल सकती है फ्री बिजली, जानें नियम और प्रक्रिया 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हड़ताल पर बैठे अनिल सिंह ने बताया कि सरकार के साथ हमारी 2-3 बार बात हो चुकी है परन्तु किसी कारण वे सफल नहीं हो पाई। आज भी बात चल रही है। हमें प्राइवेट दायरे की तरफ ले जाया जा रहा है। हमारी दूसरी मांग सैलरी से संबंधित है।

इसे भी पढ़ें: क्या है विद्युत संशोधन बिल 2021 ? उपभोक्ताओं की कैसे बढ़ेंगी शक्तियां ? 

मदद के लिए सेना को बुलाया गया

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जम्मू के कई इलाकों में भीषण ठंड के बीच में पूरी तरह से बिजली ठप्प है। ऐसे में बिजली आपूर्ति को बहाल करने के लिए सेना की मदद ली गई है। इतना ही नहीं राजौरी के थुडी सब स्टेशन पर सेना और एमईएस के कर्मियों ने एकजुट होकर काम करना भी शुरू कर दिया है। जिसकी कई सारी तस्वीरें भी सामने आई हैं। दरअसल, जम्मू-कश्मीर पावर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट का पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में विलय को लेकर और प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों को संपत्ति सौंपने के सरकार के कदम का बिजली कर्मचारी विरोध कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Goa Cabinet: नए मंत्री Sankalp Amonkar को मिला कृषि और नागरिक आपूर्ति मंत्रालय

देश के सामने चुनौती आने पर एकजुटता आडवाणी से सीखे विपक्ष: नितिन नवीन

सपा और Congress अयोध्या को बदनाम करने में जुटीं, योगी बोले- खत्म हो जाएगी सियासत

शतरंज: Anuj Shrivatri ने फिलीपींस में जीती चैंपियनशिप, बने भारत के 100वें Grandmaster