ट्रांसमिशन लाइन में खराबी के कारण पुणे, पिंपरी-चिंचवड में बिजली गुल, लोगों की बढ़ी परेशानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2022

पुणे (महाराष्ट्र)।महाराष्ट्र के पुणे शहर और उसके पड़ोसी पिंपरी चिंचवाड में बुधवार को तकनीकी खामी की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि बिजली आपूर्ति को बहाल करने की कोशिश की जा रही है। महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी (एमएसईडीसीएल) के अधिकारी ने बताया कि शिवाजीनगर और कोथरूड को छोड़ शहर के सभी हिस्सो में बुधवार सुबह छह बजे से ही बिजली की आपूर्ति बाधित है।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी को महाराष्ट्र का अपमान करने के लिए मांगनी चाहिए माफी: नाना पटोले

कंपनी के मुताबिक 400 किलोवाट के पारेषण लाइन में आई तकनीकी खामी की वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई जिससे चाकण और लोणिकंद जैसे अहम उपकेंद्रों को बिजली की आपूर्ति की जा जाती है। अधिकारी ने बताया, ‘‘संभवत: कोहरे और ओस के कारण तकनीकी खामी आई। बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कंपनी के तकनीशियन युद्धस्तर पर खामी को ठीक करने का काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि पूर्वाह्न 11 बजे तक बिजली की आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Dhanteras पर 13 दीये जलाने की परंपरा, मुख्य द्वार से लेकर छत तक दीपदान के जरूरी नियम

योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला! उत्तर प्रदेश के किसानों और आपदा पीड़ितों के लिए मुआवजा दोगुना, फसल और पशुधन नुकसान पर राहत राशि में भारी बढ़ोतरी

IAAC Literature Festival New York में 14 नवंबर से, प्रतिभा राय और अरविंद सुब्रमण्यन होंगे शामिल

DLF और Everstone मिलकर IREO में करेंगे निवेश, 3,750 करोड़ रुपये लगाएगी रियल्टी कंपनी