अल्बानिया में जोरदार भूकंप के झटके, बिजली गुल और कई इमारतें क्षतिग्रस्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2019

तिराना। अल्बानिया में शनिवार दोपहर को शक्तिशाली भूकंप आया। इस वजह से राजधानी में बिजली गुल हो गई और आसपास के गांवों में कुछ इमारतें गिर गईं। भूकंप के बाद लोग डर कर अपने घरों को छोड़कर सड़कों पर आ गए। अल्बानिया के रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता अल्बाना कजाज ने बताया कि भूकंप की वजह से किसी की मौत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि कोई चीज़ या दीवार का हिस्सा गिरने की वजह से मामूली रूप से जख्मी हुए करीब 20 लोग अस्पताल गए। कुछ लोग घबराहट की वजह से भी अस्पताल गए हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि तिराना में घर और इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं, लेकिन वे गिरी नहीं हैं। मंत्रालय अन्य शहरों और गांवों में हुए नुकसान का आकलन कर रहा है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बीते 20-30 में यह सबसे शक्तिशाली भूकंप है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 5.6 थी और इसका केंद्र राजधानी तिराना से करीब 40 किलोटर दूर 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

प्रमुख खबरें

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय