Japan Earthquake | पश्चिमी जापान में शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का कोई खतरा नहीं: अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2026

पश्चिमी जापान में मंगलवार को शक्तिशाली भूकंप आया लेकिन इससे सुनामी का कोई खतरा नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.2 थी और यह उत्तर-पश्चिमी जापान के शिमाने प्रांत में आया। प्रांतीय राजधानी मात्सुए और तोत्तोरी प्रांत के कुछ शहर समेत आसपास के शहरों में सबसे अधिक झटके महसूस किए गए।

इसे भी पढ़ें: Iran Protests Escalate | ईरान में विरोध प्रदर्शनों में अब तक कम से कम 35 लोगों की मौत, 1,200 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया

परमाणु विनियमन प्राधिकरण ने कहा कि क्षेत्र में शिमाने परमाणु बिजली संयंत्र और एक संबंधित केंद्र में कोई असामान्यता नहीं पाई गई। जापान, प्रशांत के ‘रिंग ऑफ फायर’ कहलाने वाले क्षेत्र पर स्थित है जो भूकंप के लिहाज से दुनिया के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में से एक है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने SASTRA University भूमि विवाद में तमिलनाडु सरकार से मांगा वैकल्पिक जमीन पर विचार

Reliance Jio और T-Mobile के बीच करार, शुरू होगी दुनिया की पहली 5G Standalone Roaming

Jamui घटना पर भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर साधा निशाना

Manipur के तामेंगलोंग में संदिग्ध उग्रवादियों ने 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या की