CRPF School के पास जोरदार धमाका, प्रशांत विहार में दहशत का मौहाल, घटना स्थल पर पहुंचे NSG Commando

By एकता | Oct 20, 2024

रविवार सुबह हुए एक जोरदार धमाके ने रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके का माहौल बिगाड़ दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि प्रशांत विहार इलाके में स्थित सी.आर.पी.एफ स्कूल के पास आज सुबह एक जोरदार धमाका हुआ। ये धमाका इतना जोरदार था कि स्कूल की दीवार टूट गयी, पास की दुकानों और एक कार को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, इसकी वजह से कोई हताहत नहीं हुआ है। दिल्ली पुलिस इस धमाके की जांच में जूट गई है। इसके अलावा NSG कमांडो भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

इसे भी पढ़ें: बीआरएस नेता अपने फार्महाउस खोने के डर से हाइड्रा का विरोध कर रहे हैं: रेवंत रेड्डी

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और विशेष प्रकोष्ठ सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'हमारी फोरेंसिक टीम और अपराध इकाई घटनास्थल से नमूने एकत्र करने के लिए मौके पर मौजूद है। एक पटाखे के कारण यह धमाका हो सकता है, लेकिन हम इस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।' पुलिस ने बताया कि वे घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान के झालावाड़ में सड़क किनारे युवक का शव मिला, आत्महत्या का संदेह

पुलिस ने एक बयान में कहा कि उसे सुबह 7.47 बजे एक जोरदार धमाका होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने कहा, 'धमाका होने से स्कूल की दीवार क्षतिग्रस्त पाई गई और वहां दुर्गंध आ रही थी। थाना प्रभारी/पीवी और अन्य कर्मी मौके मौजूद हैं। पास की दुकान और दुकान के पास खड़ी कार के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।' पुलिस ने बताया, 'अपराध शाखा की टीम, फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) टीम और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया है। घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है। दमकल विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद है। धमाका होने के कारणों की जांच की जा रही है।'

प्रमुख खबरें

Varanasi Air Show: चंदौली के दो ब्लॉकों में 22 और 24 अक्टूबर को स्कूल ऑनलाइन चलेंगे

Ladakh में एलजी ने LAHDC की सीटें बढ़ाकर कीं 100, आठ परिषदों के निर्वाचन क्षेत्र अधिसूचित

INDIA bloc Leaders Meeting: वोट चोरी पर रणनीति बनाने को लेकर खरगे की अध्यक्षता में बैठक

Punjab में नशा विरोधी कार्यकर्ता Parvinder Singh Jhota की हत्या की जांच CBI ने संभाली