Bollywood Latest Updates: कार्तिक आर्यन की करोड़ों की गाड़ी से लेकर शेरशाह के ट्रेलर लॉन्च इवेंट तक, पढ़ें अन्य खबरें

By एकता | Jun 24, 2022

आज का दिन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और फैंस के लिए काफी चकाचौंद भरा रहा। फिल्म भूल भुलैया 2 के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म प्रोडूसर भूषण कुमार ने अभिनेता कार्तिक आर्यन को करोड़ों की गाड़ी गिफ्ट में दी। इसके अलावा मुंबई के एक इवेंट में रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त ने अपनी आगामी फिल्म शेरशाह का ट्रेलर लॉन्च किया।

 

इसे भी पढ़ें: Namrata Malla ने बिकिनी में लगाए जबरदस्त ठुमके, हाई एनर्जी डांस देखकर हिल गया सोशल मीडिया


कार्तिक आर्यन को गिफ्ट में मिली करोड़ो की गाड़ी


बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। जिससे खुश होकर फिल्म के प्रड्यूसर भूषण कुमार ने आज अभिनेता को करोड़ों की कीमत वाली Mclaren Gt गाड़ी गिफ्ट की। आपको बता दें कि कार्तिक भारत की पहली Mclaren Gt गाड़ी के मालिक बन गए हैं।


 

इसे भी पढ़ें: अनुराग कश्यप की बेटी Aaliyah Kashyap ने कभी बॉयफ्रेंड को किया किस तो कभी बिकिनी में बढ़ाया पारा, देखें वायरल तस्वीरें


रिलीज हुआ फिल्म शमशेरा का ट्रेलर


बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर, संजय दत्त और अभिनेत्री वाणी कपूर ने आज मुंबई के एक इवेंट में अपनी आगामी फिल्म शमशेरा का ट्रेलर लॉन्च किया। रणबीर के फैंस बड़ी बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे थे। मुंबई में ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान भी अभिनेता को लोगों की भीड़ ने घेर लिया था। फिल्म के ट्रेलर की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ़ की जा रही है।


 

इसे भी पढ़ें: Bollywood Latest Updates: दो बड़ी फिल्मों के ट्रेलर लॉन्च इवेंट से लेकर अंधेरी में ख़ुशी कपूर के स्पॉट होने तक, पढ़ें अन्य खबरें


बॉयफ्रेंड के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं श्रुति हसन


बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हसन आज लंबे समय बाद मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आयीं, इस दौरान उनके बॉयफ्रेंड भी उनके साथ थे। दोनों ने एयरपोर्ट के लिए ब्लैक कलर के कपड़े चुने थे, जिसमें वह काफी स्टाइलिश लग रहे थें।

 

इसे भी पढ़ें: ईशा गुप्ता ने रिवीलिंग गाउन में दिखाई अपनी कर्वी बॉडी, लगा था ऐसी जगह कट, तस्वीर Zoom करने पर हो जाएंगे मजबूर


मुंबई में अपनी आगामी फिल्म का प्रचार करते नजर आए आर माधवन


बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन आज मुंबई में अपनी आगामी फिल्म 'रॉकेट्री' का प्रचार करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान वह काफी सिंपल लुक में नजर आएं। आपको बता दें कि अभिनेता की यह 1 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इससे पहले कांस फिल्म फेस्टिवल 2022 में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गयी थी।

प्रमुख खबरें

IPL 2024 MI vs KKR: नहीं थम रहा मुंबई इंडियंस के हार का सिलसिला, 12 साल बाद कोलकाता ने वानखेड़े में फहराया जीत का पताका

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि