Prabhasakshi's Newsroom । पाकिस्तान से गुजरा PM मोदी का विमान । आनंद गिरी को न्यायिक हिरासत में भेजा

By अनुराग गुप्ता | Sep 22, 2021

महंत नरेंद्र गिरी मौत मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने उनके शिष्य आनंद गिरी का मेडिकल कराया। इसके बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिनों की हिरासत में भेज दिया गया। इसके अलावा बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरा की करेंगे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री के विमान ने अमेरिका जाने के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस का इस्तेमाल किया है और अंत में बात ब्रिटेन द्वारा कोविशील्ड को मंजूरी दिए जाने पर करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: कनॉट प्लेस में बना स्मॉग टावर एक अक्टूबर से पूरी क्षमता के साथ काम करने लगेगा: गोपाल राय 

पाक एयरस्पेस का किया इस्तेमालप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को तीन दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने अफगानिस्तान से दूरियां बनाने के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस का इस्तेमाल किया। आपको बता दें कि सरकार ने पाकिस्तान से उनके एयरस्पेस को इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी थी जिसके लिए पाकिस्तान ने हामी भरी। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान पाकिस्तानी एयरस्पेस से गुजरा।अमेरिका के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनका अमेरिका दौरा उसके साथ व्यापक वैश्विक सामरिक साझेदारी को मजबूती देने, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ संबंधों को प्रगाढ़ बनाने और महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने का एक मौका होगा। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक सामरिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे, उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ दोनों देशों के बीच विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं तलाशेंगे, क्वाड समूह के नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सूगा के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे।प्रधानमंत्री अपनी यात्रा का समापन न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में कोरोना महामारी से दुनिया के सामने पैदा हुई चुनौतियों सहित आतंकवाद को समाप्त करने की आवश्यकता, जलवायु परिवर्तन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने संबोधन से करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: आतंकवादियों से संबंधों के आरोप में जम्मू कश्मीर सरकार के छह कर्मचारी बर्खास्त 

ब्रिटेन ने कोविशील्ड को किया स्वीकारब्रिटेन सरकार ने भारत में निर्मित कोरोना रोधी टीके कोविशील्ड को को अंतरराष्ट्रीय यात्रा परामर्श में शामिल तो कर लिया, लेकिन भारतीय यात्रियों के लिए ब्रिटिश सरकार की वैक्सीन मान्यता प्रक्रिया को लेकर असमंजस की स्थिति है। भारत को अब भी उन 17 देशों की सूची में शामिल नहीं किया गया है।ब्रिटेन के स्वास्थ्य एवं सामाजिक देखभाल ने कहा कि वह इस बात की पुष्टि नहीं कर सकता और इस बारे में स्पष्टीकरण की जरूरत है। परामर्श में कहा गया है, कोविशील्ड, एस्ट्राजेनेका वैक्सजेवरिया और मॉडर्ना टाकेडा जैसे चार टीकों को स्वीकृत टीकों के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। इसमें कहा गया है, आपके लिए ब्रिटेन आने से 14 दिन पहले टीके की दोनों खुराकें लेना अनिवार्य है। ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा नियमों की समीक्षा की है, जो चार अक्टूबर से लागू होंगे।

प्रमुख खबरें

एक दिन की गिरावट के बाद Dalal Street पर Bull Run, सेंसेक्स 790 अंक उछला।

Gold-Silver Price पर चौतरफा दबाव, मजबूत Dollar ने बिगाड़ा Market का खेल, निवेशक हुए सतर्क।

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस