भारतीय बौद्धिक संपदा अधिकार का संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण : प्रभु

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2017

नयी दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि देश के बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) का संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत अब नवोन्मेषण के क्षेत्र में आगे खड़ा है। यहां एक बैठक में मंत्री ने सरकार द्वारा देश की बौद्धिक संपदा अधिकार व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार की पहलों की समीक्षा भी की।

प्रभु ने कहा कहा कि इस समय भारत नवोन्मेषण तथा नए विचारों के सृजन में आगे है। ऐसे परिदृश्य में आईपीआर का सरंक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। औद्योगिक नीति एवं संवर्द्धन विभाग (डीआईपीपी) के सचिव रमेश अभिषेक ने देश में आईपीआर क्षेत्र में बदलाव के लिए हालिया पहलों का ब्योरा दिया।

 

प्रमुख खबरें

बड़े लोगों की बातें (व्यंग्य)

हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में सफर? डॉक्टर की सलाह, ये सावधानियां हैं जरूरी

Pushpa 2 Stampede Case: अल्लू अर्जुन समेत 24 पर पुलिस का शिकंजा, चार्जशीट दाखिल

Paush Durga Ashtami 2025: पौष दुर्गाष्टमी व्रत से देवी दुर्गा होंगी प्रसन्न, होंगे समृद्ध