निर्देशक योगराज भट फिल्म में शिव राजकुमार के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे प्रभुदेवा

By रेनू तिवारी | Oct 22, 2020

कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार और अभिनेता प्रभुदेवा दोनो निर्देशक योगराज भट द्वारा निर्देशित फिल्म के लिए एक साथ आ रहे हैं। खबरों के मुताबिक, योगराज भट ने हाल ही में शिव राजकुमार से मुलाकात की और एक स्क्रिप्ट सुनाई। अभिनेता कहानी से काफी प्रभावितऔर तुरंत वह इसका हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गया। फिल्म को एक भावनात्मक ड्रामा कहा जा रहा है जो दो लोगों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है।

इसे भी पढ़ें: राजामौली की फिल्म 'RRR' का टीजर रिलीज, देखिए भीम का दमदार अंदाज 

योगराज ने शिव राजकुमार और प्रभुदेवा को ध्यान में रखते हुए पटकथा लिखी। शिव राजकुमार ने भी महसूस किया कि प्रभुदेवा इस भूमिका के लिए उपयुक्त होंगे और उन्होंने योगराज से मिलने में मदद की। प्रभुदेवा ने पटकथा से पसंद किया और अपनी प्रारंभिक सहमति दी।

इसे भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा को बहन प्रियंका ने दी जन्मदिन की कुछ इस अंदाज में बधाई, देखें तस्वीर

इस साल के अंत तक केवल इस नये प्रोजेक्ट को लेकर एक आधिकारिक घोषणा की जाएगी। निर्माताओं ने जनवरी 2021 में प्रभुदेवा और शिवा राजकुमार द्वारा अपने पूर्व कमिटमेंट को पूरा करने के बाद फिल्म की शूटिंग करने का फैसला किया है।


प्रभदेवा की कन्नड़ फिल्म, H20, जिसमें उन्होंने उपेंद्र और प्रियंका के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया,  उनके करियर सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक माना गया। 2002 में रिलीज़ हुई इस फ़िल्म ने दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त की। वह इस समय सलमान खान अभिनीत अपनी बॉलीवुड फिल्म राधे में व्यस्त हैं। वह इस परियोजना का निर्देशन कर रहे हैं।

 

इस बीच, शिवराजकुमार वर्तमान में अपनी आगामी कन्नड़ फिल्म, भजरंगी 2 की शूटिंग कर रहे हैं। वह नवंबर में विजय मिल्टन की फिल्म पर काम करना शुरू करेंगे। निर्माता फिल्म को 2021 की शुरुआत में पूरा करने की योजना बना रहे हैं और इसे अगले साल गर्मियों के लिए रिलीज़ किया जाएगा। कृष्ण सार्थक द्वारा निर्मित फिल्म है।


उन्होंने RDX नामक एक परियोजना पर भी हस्ताक्षर किए हैं। हालांकि, वह इसके लिए विजय मिल्टन की फिल्म पूरी करने के बाद ही शूटिंग करेंगे। शिवा राजकुमार जल्द ही एक और कन्नड़ फिल्म साइन करने वाले हैं। 

प्रमुख खबरें

SRH vs LSG: लखनऊ के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 58 गेंदों में चेज किया 166 रनों का टारगेट, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की बेहतरीन पारी

Aurangabad और Osmanabad का नाम बदलने पर अदालत के फैसले का मुख्यमंत्री Shinde ने किया स्वागत

तीन साल में पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे Neeraj Chopra, Bhubaneswar में होगा आयोजन

Israel ने Gaza में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक अहम क्रॉसिंग को फिर से खोला