त्रिपुरा युवक नस्ली दुर्व्यवहार: Pradyot Debbarma ने की आरोपी YouTuber को राज्य लाने की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 22, 2026

टिपरा मोथा पार्टी के संस्थापक प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने बृहस्पतिवार को पुलिस से आग्रह किया कि त्रिपुरा के एक युवक के साथ नस्ली दुर्व्यवहार के आरोपी दिल्ली के कंटेंट क्रिएटर को निष्पक्ष जांच के लिए राज्य लाया जाए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कथित तौर पर कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन को युवक के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करते हुए देखा जा सकता है। इस घटना की पूर्वोत्तर के विभिन्न हिस्सों में व्यापक निंदा हुई है।

देबबर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ‘‘शौकीन ने न केवल राज्य के एक मूल निवासी युवक का अपमान किया है, बल्कि हमारे राज्य के गौरव और सम्मान को भी ठेस पहुंचाई है। हमने यहां कंटेंट क्रिएटर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, इसलिए निष्पक्ष जांच के लिए उसे राज्य लाया जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सुना है कि उसने वीडियो के लिए माफी मांगी है। उसने जो किया, वह अश्लील है।

उसे अपने गलत काम की कीमत चुकानी होगी और हमें ऐसे वीडियो दोबारा बनाए जाने को रोकना होगा।’’ देबबर्मा ने कहा कि उन्होंने पीड़ित से बात की है, जो उत्तर त्रिपुरा के आनंद बाजार क्षेत्र का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि यदि वह राज्य लौटना चाहता है, तो उसे हरसंभव मदद दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

BCGCL ने Odisha में 25000 करोड़ रुपये के Coal Gasification प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया

श्रीलंका में 2400 किलो Kendu Leaves जब्त, सात भारतीय नागरिक गिरफ्तार

Diljit Dosanjh के Delhi Concert को मंजूरी नहीं, Delhi Police ने सुरक्षा कारणों से रोका

New York Mayor Zohran Mamdani हिंदू समुदाय संग नवरात्रि समारोह में शामिल हुए