Sharad Pawar चाहते हैं नई पीढ़ी आगे बढ़े, प्रफुल्ल पटेल बोले- मुझे पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने में कोई दिलचस्पी नहीं

By अभिनय आकाश | May 03, 2023

शरद पवार ने एनसीपी चीफ के पद से इस्तीफे का ऐलान करने महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया विवाद  खड़ा कर दिया है। राजनेताओं से लेकर मीडिया जगत में ये इन दिनों टॉप ट्रेंडिंग टॉपिक बना हुआ है। एनसीपी का अगला अध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं राकांपा उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि कल शरद पवार ने बार-बार कहा कि पीढ़ीगत बदलाव होना चाहिए। शायद वह चाहते थे कि नई पीढ़ी आगे बढ़े। हममें से किसी को भी इसके बारे में पहले से पता नहीं था... उन्होंने कुछ समय मांगा है और हमें उन्हें वह देना चाहिए। हमारे कुछ कार्यकर्ता चाहते थे कि वह अपना इस्तीफा वापस ले लें। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: शरद पवार के इस्तीफे पर बोले संजय राउत, हमारी भूमिका वेट एंड वॉच की है

प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि मैं पहले से ही पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हूं, यह एक गौरवशाली पद है। मेरे ऊपर पहले से ही काफी जिम्मेदारियां हैं। इसलिए, मुझे पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

प्रमुख खबरें

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास