Maharashtra: NCP कार्यालय से हटी प्रफुल्ल पटेल की तस्वीर, शरद पवार के हमेशा से थे बेहद करीबी

By अंकित सिंह | Jul 03, 2023

महाराष्ट्र में राजनीतिक भूचाल मचा हुआ है। जबसे अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार से बगावत की है, तब से लगातार कयासों का दौर जारी है। इन सबके बीच एनसीपी दफ्तर से पार्टी के  कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल की तस्वीरों को हटा दिया गया है। पार्टी की ओर से साफ तौर पर कहा गया है कि आप ऐसे लोगों की पार्टी में जरूरत नहीं है। एनसीपी छात्र संघ की अध्यक्ष सोनिया दुहान ने कहा कि हमने प्रफुल्ल पटेल सहित तमाम नेताओं के फोटो हटा दिए हैं जिन्होंने पार्टी से बगावत की है। अब यह एनसीपी परिवार के हिस्सा नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Bihar में भी होगा महाराष्ट्र वाला खेला! नीतीश के पलटी मारने के कयास शुरू, भाजपा बोली- JDU में विद्रोह की स्थिति

महाराष्ट्र में बड़ा नाटकीय घटनाक्रम

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़े नाटकीय घटनाक्रम के तहत रविवार को राकांपा नेता अजित पवार पार्टी में विभाजन की स्थिति पैदा करते हुए राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री बन गये। इस कदम ने उनके चाचा शरद पवार को चौंका दिया है जिन्होंने 24 साल पहले पार्टी की स्थापना की थी। दक्षिण मुंबई के राजभवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के आठ नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

प्रमुख खबरें

15 साल बाद Zindagi Na Milegi Dobara के सीक्वल पर Zoya Akhtar का बड़ा खुलासा, स्क्रिप्ट पर शुरू हुआ काम

Arjuna Award Selection: Divya Deshmukh और Tejaswin Shankar की जीत पर मुहर, खेल मंत्रालय ने 17 खिलाड़ियों को चुना

VIDEO । पवन सिंह से शादी करना चाहती थी Amrapali Dubey? अभिनेत्री ने दिया मजेदार जवाब

अल्पसंख्यकों की असुरक्षा से आतंकवाद तक पाक का यथार्थ