Praggnanandhaa ने Sinquefield Cup में सिंदारोव को हराया, हासिल की पहली जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 12, 2026

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने ग्रैंड शतरंज टूर की प्रतियोगिता सिंकफील्ड कप के दूसरे दौर के मैच में जावोखिर सिंदारोव के डिफेंस को ध्वस्त करते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की। दूसरे दौर के स्टार प्रज्ञाननंदा रहे जिन्होंने रानी के सामने वाले प्यादे से शुरुआत करके धीरे-धीरे अपनी स्थिति मजबूत की और आखिर में जीत हासिल करने में सफल रहे। सिंदारोव ने काले मोहरों से खेलते हुए बाजी ड्रॉ कराने को प्राथमिकता दी लेकिन वह प्रज्ञाननंदा की प्रतिबद्धता का अनुमान नहीं लगा पाए।

उन्होंने पहले दौर की बाजी ड्रॉ खेली थी। इस बीच पहले दौर में जीत हासिल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी अमेरिका के फैबियानो कारुआना ने नीदरलैंड के अनीश गिरी के खिलाफ ड्रॉ खेला। दूसरे दौर में प्रज्ञाननंदा सहित चार खिलाड़ियों ने जीत हासिल की।

अमेरिका के लेवोन अरोनियन ने जर्मनी के विन्सेंट कीमर को, अमेरिका के ही वेस्ली सो ने नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट को और फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव ने अमेरिका के सावियन सैमुअल को हराया।

प्रमुख खबरें

World Heart Day 2026: Heart Health के लिए डाइट में शामिल करें साबुत अनाज, फल और हरी सब्जियां

Asian Games 2026: Neeru Dhanda ने जीता पहला व्यक्तिगत Gold, Trap Shooting में रचा इतिहास

Feng Shui Science से घर में बढ़ाएं Positive Energy, दूर होगी रोजमर्रा की चिंता

तूतीकोरिन में 17 करोड़ रुपये का Hashish Oil बरामद, मालदीव तस्करी की कोशिश में चार गिरफ्तार