कांग्रेस पर बरसे केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, कहा- वक्फ बोर्ड के जरिए कर्नाटक में नए तरह का जिहाद

By अंकित सिंह | Nov 08, 2024

कर्नाटक में वक्फ बोर्ड को लेकर बवाल जारी है। इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक ऐसा दावा किया है जिससे राजनीतिक बवाल और भी बढ़ सकता है। प्रल्हाद जोशी ने आरोप लगाया कि पूरे कर्नाटक में एक नए तरह का जिहाद हो रहा है, जिसमें वक्फ बोर्ड किसानों, मंदिरों और अन्य लोगों की जमीनों के स्वामित्व का दावा कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल तुष्टिकरण की राजनीति की ऊंचाई पर पहुंच गया है और आरोप लगाया कि उसने एक तरह से अल्पसंख्यकों के तुष्टिकरण को अपना लक्ष्य बना लिया है।

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी सूर्या के खिलाफ कर्नाटक में FIR, किसान आत्महत्या और वक्फ भूमि विवाद को जोड़ झूठी खबर फैलाने का आरोप

भाजपा नेता ने कहा कि पूरे प्रदेश में वक्फ के जरिए एक नए तरह का 'जिहाद' हो रहा है। कांग्रेस पार्टी और सिद्धारमैया के आचरण को देखते हुए वे पाखंडी नजर आते हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस नेता दावा कर रहे हैं कि भाजपा ने अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि वह वक्फ संपत्तियों की रक्षा करेगी। हां। हमने कहा था। यह रिकॉर्ड पर है। हमने जो कहा है वह मौजूदा वक्फ संपत्तियां हैं जिन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कब्जा कर लिया है और लूट लिया है, उन्हें बचाया जाएगा। जोशी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने इन जमीनों से पट्टे और किराए के रूप में हजारों करोड़ रुपये की अवैध रिश्वत ली है।

प्रमुख खबरें

हिमाचल में Business करना होगा आसान, CM Sukhu ने सिंगल विंडो सिस्टम सुधारने का दिया निर्देश

शरीयत नहीं, संविधान चलेगा... 15 साल की मुस्लिम बच्चियों को ‘शादी लायक’ बताने वालों को Allahabad High Court कोर्ट ने सुनाई खरी खरी

हम भारतीय दूध में चीनी जैसे...PM Modi ने Melbourne में भारतीय समुदाय को दिया दोस्ती का क्रेडिट

दिल्ली में भारी बारिश के बाद जलभराव, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री परवेश सिंह ने लिया जायजा