संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के बाद बोले प्रह्लाद जोशी, उप-राष्ट्रपति चुनाव के संबंध में 5 अगस्त को होगी बैठक

By अभिनय आकाश | Aug 02, 2022

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को कहा कि आगामी उप राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पांच अगस्त को बैठक होगी। भाजपा संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के बाद मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए जोशी ने कहा, "हम उप-राष्ट्रपति चुनाव के संबंध में 5 अगस्त को फिर से बैठक करेंगे।"भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की बैठक मंगलवार सुबह संसद पुस्तकालय भवन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदगी में शुरू हुई।

इसे भी पढ़ें: निर्मला सीतारमण बोलीं- सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है भारत, मंदी की कोई आशंका नहीं

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने जगदीप धनखड़ को अपना उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि विपक्षी दलों ने मार्गरेट अल्वा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भारत के उपराष्ट्रपति, जो देश में दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पद है, का चुनाव एक निर्वाचक मंडल के माध्यम से किया जाता है जिसमें राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य होते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर