क्या एकबार फिर सभी को चौंका देगी भाजपा ? केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर गुजरात जा सकते हैं प्रह्लाद जोशी और तोमर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और नरेन्द्र सिंह तोमर रविवार को गुजरात में विधायक दल की बैठक के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय पर्यवेक्षकों के तौर पर वहां जा सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए विधायक दल की बैठक होनी है। गुजरात के मुख्यमंत्री रूपाणी ने शनिवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने विधानसभा चुनावों से 15 महीने पहले इस्तीफा दिया है। विधानसभा की 182 सीटों के लिए चुनाव दिसंबर 2022 में होने हैं। रूपाणी (65) कोरोना वायरस महामारी के दौरान भाजपा शासित राज्यों में पद छोड़ने वाले चौथे मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने दिसंबर 2017 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 

इसे भी पढ़ें: रूपाणी को ‘बलि का बकरा’ बनाया गया, गुजरात भाजपा में अंदरूनी कलह के चलते इस्तीफा आया:टीएमसी 

भाजपा के महासचिव (संगठन) बी एल संतोष और गुजरात राज्य इकाई के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने रूपाणी के इस्तीफे की घोषणा करने के तुरंत बाद पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि रविवार को विधायक दल की बैठक होने की संभावना है जिसमें अगले मुख्यमंत्री के चयन पर चर्चा की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Skin Care Tips: स्किन को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है Vitamin C सीरम, जानिए इस्तेमाल का तरीका

Astrology Upay: महिलाओं के सोलह श्रृंगार का हिस्सा होती हैं चूड़ियां, खरीदने व पहनने से पहलें जरूर जान लें ये नियम

Laddu Gopal and Radha Rani: घर में हैं लड्डू गोपाल तो राधा रानी को विराजमान करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Health Tips: बच्चों में दिख रहे ये लक्षण तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है ल्यूकेमिया का संकेत