प्रज्वल को लौटने पर हवाई अड्डे से ही गिरफ्तार किया जाएगा : कर्नाटक के गृह मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2024

बेंगलुरु। कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने बुधवार को कहा कि कई महिलाओं के यौन शोषण के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को यहां हवाई अड्डे पर पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दो दिन पहले जनता दल (सेक्युलर) के निलंबित सांसद प्रज्वल ने एक वीडियो बयान जारी कर कहा था कि वह 31 मई को विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने पेश होंगे। इसके बाद मंत्री ने यह बयान दिया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, हासन के सांसद ने म्युनिख से बेंगलुरु का 30 मई का हवाई टिकट बुक कराया है और वह 31 मई तड़के यहां पहुंच सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: कोटा पुलिस ने कोचिंग ले रहे छात्रों के बीच आत्महत्या को रोकने के लिए मेटा से करार किया

बताया जाता है कि वह हासन में मतदान होने के एक दिन बाद 27 अप्रैल को जर्मनी चले गए थे। पेन ड्राइव वितरित करने के मामले में एसआईटी द्वारा दो लोगों को गिरफ्तार किए जाने के बारे में पूछे जाने पर परमेश्वर ने कहा कि इस मामले में जो भी शामिल है, उसे गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा, “इस संबंध में 11-12 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।” यौन शोषण का यह मामला हासन में कई पेन ड्राइव वितरित किए जाने के बाद सामने आया था।

प्रमुख खबरें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi