कोरोना पर बोले जावड़ेकर, प्रधानमंत्री उठाए गए कदमों की कर रहे हैं समीक्षा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने पुणे शहर में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा उठाये गए कदमों की शनिवार को समीक्षा की। जावडेकर पुणे के रहने वाले हैं। उन्होंने संभागीय आयुक्त दीपक म्हेस्कर, जिला कलेक्टर नवल किशोर राम और अन्य अधिकारियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, ‘‘पूरी दुनिया कोरोनो वायरस के खतरे से लड़ रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम भी पूरी जागरूकता के साथ इसमें शामिल हैं। प्रधानमंत्री उठाये गये कदमों की समीक्षा कर रहे हैं और सभी मुख्यमंत्री भी कदमों की समीक्षा कर रहे हैं।’’ 

जावड़ेकर ने कहा कि चूंकि वह पुणे से हैं, उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और सड़कों पर यातायात कम करने, यह सुनिश्चित करने के लिए लोग अपने घरों से काम करें तथा संक्रमण फैलने से रोकने के लिए एक जन आंदोलन की दिशा में काम करने के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘‘एक गंभीर खतरा है। डरने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन सावधान रहना होगा।’’ उन्होंने हाथ धोने, सामाजिक मेलजोल से दूर रहने और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर नहीं जाने जैसे उपायों को सूचीबद्ध करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के लक्षणों से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए शहर में पर्याप्त संख्या में बेड हैं। 

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार पर बरसे राहुल, बोले- छोटे व्यापारियों और मजदूरों को ताली से नहीं मिलेगी मदद

उन्होंने कहा कि कारों में पुणे आने वाले लोगों की जाँच की जा रही है और उन्हें जानकारी मुहैया करायी जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अधिकारियों से बात की और उनसे केंद्र से उनकी अपेक्षाओं के बारे में पूछा। मैं उनकी मांगों को स्वास्थ्य, रेलवे, आदि जैसे मंत्रालयों के समक्ष रखूंगा और इसको लेकर उनके साथ सम्पर्क में रहूंगा। हम यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहे हैं कि तीन लाख परिवारों को तीन महीने का अग्रिम राशन मिले।’’ मंत्री ने कहा कि रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ है और लोगों को इस वायरस के खिलाफ एकजुट होना होगा।

 इसे भी पढ़ें: भारत में कैसे किया जाता है Corona का टेस्ट 

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra