उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर संसदीय मंत्री प्रल्हाद जोशी का बड़ा बयान, रिकॉर्ड मार्जिन से जीत दर्ज करेंगे धनखड़

By अभिनय आकाश | Aug 06, 2022

देश के नए उपराष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए शनिवार को मतदान होगा। इसमें मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ और विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के बीच है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले वोट डालने वाले सांसदों में शामिल थे। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा, जिसके बाद मतगणना होगी। वहीं केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रल्हाद जोशी उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर अपनी पार्टी के उम्मीदवार की जीत को लेकर आश्वस्त दिखे। वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं विवरण में नहीं जाना चाहता मैं केवल यह बता सकता हूं कि हमारे उम्मीदवार(उपराष्ट्रपति पद के) जगदीप धनखड़ रिकॉर्ड मार्जिन के साथ जीतेंगे।

इसे भी पढ़ें: भारत का उपराष्ट्रपति कैसे चुना जाता है, पद के बारे में संविधान क्या कहता है, जानें सारी जानकारी

आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल धनखड़ की जीत सुनिश्चित लग रही है। विपक्षी दलों में उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतभेद भी सामने आए हैं, क्योंकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने अल्वा के नाम की घोषणा से पहले सहमति नहीं बनाने की कोशिशों का हवाला देते हुए मतदान प्रक्रिया से दूर रहने की घोषणा की है। जनता दल (यूनाईटेड), वाईएसआर कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, अन्नाद्रमुक और शिवसेना ने धनखड़ का समर्थन करने की घोषणा की है और इनके समर्थन से राजग उम्मीदवार को 515 के करीब मत मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। अल्वा को अब तक मिले पार्टियों के समर्थन को देखते हुए अनुमान जताया जा रहा है कि उन्हें 200 के करीब मत मिल सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर