Dharmendra Pradhan के इस्तीफे के बाद Pralhad Joshi ने संभाला शिक्षा मंत्रालय, कही यह बात

By एकता | Jul 26, 2026

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को शिक्षा मंत्रालय का पदभार संभाल लिया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिफारिश पर प्रह्लाद जोशी को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। वे अपने मौजूदा 'उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय' के साथ-साथ अब शिक्षा मंत्रालय का कामकाज भी देखेंगे। शनिवार को राष्ट्रपति भवन से आदेश जारी होने के एक दिन बाद उन्होंने मंत्रालय पहुंचकर अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली।

पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा जिम्मेदारी

शिक्षा मंत्री का पद संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरना ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वह पूरी विनम्रता, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे और शिक्षा के क्षेत्र में सरकार और देश की उम्मीदों को पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

इसे भी पढ़ें: कारगिल विजय दिवस पर Rajnath Singh की Pakistan को चेतावनी, कल्पना से परे होगा भारत का जवाब

नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को नीट यूजी पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के बढ़ते गुस्से के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 'कॉकरोच जनता पार्टी' के नेतृत्व में छात्र उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। अपने इस्तीफे में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह उनके लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा की बात नहीं है और पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम से वे काफी आहत हुए हैं। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन और पिछले 12 सालों की सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री का आभार भी जताया।

इसे भी पढ़ें: Dharmendra Pradhan के इस्तीफे के बाद Jantar Mantar का आंदोलन खत्म, क्या बोले Abhijeet Dipke?

कौन हैं नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी?

प्रह्लाद जोशी पहले से ही केंद्र सरकार में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय संभाल रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से आने वाले प्रह्लाद जोशी कर्नाटक की धारवाड़ सीट से पांच बार के सांसद हैं। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का बेहद करीबी और भरोसेमंद नेता माना जाता है। अब उनके पास शिक्षा मंत्रालय से जुड़े बड़े नीतिगत फैसलों और सुधारों को आगे बढ़ाने की अहम जिम्मेदारी होगी।

प्रमुख खबरें

दरौंदा उपचुनाव केस: ACJM के समक्ष Siwan Court में पेश हुए RJD चीफ Lalu Yadav

CWI ने 2026-27 के इंटरनेशनल Retainer Contracts घोषित किए, 30 खिलाड़ियों को मिली जगह

Cyclone Murasu से आंध्र प्रदेश में 1919 करोड़ रुपये का नुकसान, CM Naidu ने दिए राहत के निर्देश

Congress नेता Digvijaya Singh की दो टूक, BJP का धर्म सनातन नहीं, हिंदुत्व है