BRICS Education Ministers बैठक की अध्यक्षता करेंगे केंद्रीय मंत्री Pralhad Joshi

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 07, 2026

भुवनेश्वर, छह अगस्त भारत शुक्रवार को भुवनेश्वर में ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें इस क्षेत्र में सदस्य देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्य से विचार-विमर्श किया जाएगा। जोशी दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंचे हैं।

मंत्रिस्तरीय बैठक से पहले, शिक्षा मंत्रालय ने भारत की 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत पांच अगस्त को भुवनेश्वर में तीसरी ब्रिक्स वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया। आधिकारिक बयान के अनुसार, यह बैठक ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की घोषणा के मसौदे पर विस्तृत विचार-विमर्श के लिए एक मंच के रूप में आयोजित की गई। इसमें अधिकारियों ने प्रस्तावित मसौदे की समीक्षा की, सुझावों का आदान-प्रदान किया और उस दस्तावेज पर सहमति बनाने की दिशा में काम किया, जिसे मंत्रियों द्वारा स्वीकृति के लिए विचार किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Assam Floods | असम में बाढ़ की स्थिति विकराल! मौतों का आंकड़ा 97 पहुंचा, 15 जिलों के 1.68 लाख लोग प्रभावित

National Handloom Day 2026: Swadeshi Movement से PM Modi की पहल तक, जानें इस दिन का गौरवशाली इतिहास

Thailand School Shooting | थाईलैंड के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी! 15 से ज्यादा छात्र घायल, कई मौतों की आशंका, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

राजेंद्र माथुर- विचारों की पत्रकारिता के नायक