अमेरिका में कांग्रेशनल प्रोग्रेसिव कॉकस की अध्यक्ष बनीं प्रमिला जयपाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2020

वाशिंगटन। भारतवंशी अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल को अमेरिकी संसद के कांग्रेशनल प्रोग्रेसिव कॉकस (सीपीसी) की अध्यक्ष के तौर पर चुना गया है। सीपीसी अध्यक्ष के तौर पर चुने जाने से जयपाल अमेरिका में 117वीं कांग्रेस के सबसे ताकतवर सांसदों में से होंगी। अमेरिका में यह पद प्रभावी और अनुभवी सांसद को दिया जाता है। भारत के चेन्नई में जन्मीं प्रमिला जयपाल (55) को बुधवार को सीपीसी का अध्यक्ष चुना गया।

इसे भी पढ़ें: उम्मीद की राह पर अमेरिका के राष्ट्रपति, कहा-

जयपाल ने कहा कि हमारा कॉकस यहां के परिवारों के लिए राहत का काम करेगा। सीपीसी में 26 सदस्य होते हैं। इसमें एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष, एक व्हिप समेत अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी होते हैं। भारतवंशी सांसद रो खन्ना को डिप्टी व्हिप चुना गया है और सांसद रशीदा तेलिब को उपाध्यक्ष चुना गया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर