By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2026
पैरालम्पिक चैम्पियन प्रमोद भगत ने स्पेनिश पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2026 में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। भगत ने पुरूष एकल एसएल3 में भारत के ही नितेश कुमार को 21 . 17, 10 . 21, 21 . 18 से हराया। मिश्रित युगल में उन्होंने मनीषा रामदास के साथ स्वर्ण पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने ब्राजील के रोजेरियो जूनियर जेवियर डि ओलिवियरा और एडवर्डो डि ओलिवियरा डायस को 13 . 21, 21 . 12, 21 . 19 से मात दी। भगत ने पुरूष युगल एसएल3 और एसयू5 श्रेणी में सुकांत कदम के साथ रजत पदक जीता। सुकांत ने पुरूष एकल एसएल4 फाइनल में कोरिया के चो नदान को 21 . 16, 21 . 17 से हराया।
महिला एकल एसयू 5 में मनीषा रामदास ने स्वर्ण और तुलसीमति मुरूगेसन ने रजत पदक हासिल किया। पुरूष युगल एसयू 5 में जतिन आजाद और शिवम यादव को कांस्य पदक मिला जबकि महिला एकल एसएच 6 में मनीषा पटेल को कांस्य पदक मिला।