By अनन्या मिश्रा | Oct 30, 2026
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन का 30 अक्टूबर को जन्म हुआ था। वह जबरदस्त संभावनाओं वाले नेता माने जाते थे। हालांकि यह कयास लगाया जाता है कि अगर प्रमोद महाजन जीवित होते, तो मौजूदा राजनीति क्या होगी। वह 90 के दशक के सियासत के असरदार चेहरों में से एक थे। साथ ही प्रमोद महाजन को भाजपा की दूसरी पीढ़ी का चाणक्य कहा जाता था। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर प्रमोद महाजन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...
प्रमोद महाजन सियासी दुनिया के साथ-साथ करोबारी दुनिया में भी मधुर संबंध रखते थे। वहीं एक समय पर उन्होंने पार्टी से कहा कि वह अब चंदा नहीं उगाहना चाहते हैं, जिसको पार्टी ने स्वीकार भी किया। प्रमोद महाजन की जो राजनीतिक कमाई थी वह न तो उनको किस्मत से मिली और न ही विरासत से। उन्होंने वह नाम, पद और रुतबा सब अपनी मेहनत से हासिल किया था। उनके बारे में कहा जाता था कि प्रमोद महाजन में वाजपेयी जैसी वाकचातुर्य और आडवाणी जैसे सांगठनिक गुण हैं।
इसे भी पढ़ें: Homi Jehangir Bhabha Birth Anniversary: होमी जे भाभा को कहा जाता है 'भारत का आइंस्टीन', परमाणु कार्यक्रम की रखी थी नींव
इसके साथ ही माना जाता था कि वह सियासी कुटिलता और समझबूझ में अपने सियासी गुरुओं से भी आगे हैं। ऐसे में उनकी अपनी ही पार्टी में प्रमोद महाजन के कई विरोधी भी थे। वह क्षमता के मामले में उस समय की भारतीय राजनीति में अन्य नेताओं से कहीं आगे थे।
बता दें कि साल 1986 में वह पहली बार संसद पहुंचे थे। प्रमोद महाजन तब से लेकर मृत्यु तक वह राज्यसभा सांसद ही रहे। सिर्फ 2 साल छोड़कर वह लोकसभा में थे। वहीं वाजपेटी की 13 दिनों की सरकार में प्रमोद महाजन ने बतौर रक्षामंत्री शपथ ली थी। फिर साल 2004 के लोकसभा चुनावों की रणनीति का जिम्मा प्रमोद महाजन को मिला था। इस दौरान फील गुड और इंडिया शाइनिंग के नारे अस्तित्व में आए थे। हालांकि इन सबके बाद भी लोकसभा चुनाव में हार मिली। जिसकी व्यक्तिगत तौर पर जिम्मेदारी राहुल महाजन ने ली थी।
वहीं 22 अप्रैल 2006 को अपने परिवार के साथ प्रमोद महाजन अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में थे। तभी उनके छोटे भाई प्रवीण महाजन ने अपनी पिस्टल से उन पर तीन गोलियां दाग दीं। जिसके बाद उनको आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन 13 दिनों बाद 03 मई 2006 को प्रमोद महाजन का निधन हो गया था।