'मैं कहीं नहीं जा रहा हूं' कहने वाले प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत तृणमूल में होंगे शामिल !

By अनुराग गुप्ता | Jul 05, 2021

नयी दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पुत्र और कांग्रेस नेता अभिजीत मुखर्जी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिजीत सोमवार की शाम तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। तृणमूल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभिजीत मुखर्जी 5 जुलाई की शाम 4 बजे पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा का दावा, तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने किया हमारे विधायक पर हमला 

कांग्रेस में बढ़ी हलचल

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस इस वक्त सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही है। एक के बाद एक पार्टी को बड़े झटके लग रहे हैं। हाल ही में जितिन प्रसाद ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी और अब अभिजीत मुखर्जी के कांग्रेस को छोड़ने की खबरें सामने आई हैं। जिसके बाद पार्टी के अंतरखाने में हलचल शुरू हो गई।

प्रमुख खबरें

CM Mohan Yadav पर बरसे Rahul Gandhi, Balaghat में बच्चों की मौतों पर उठाए गंभीर सवाल

Union Minister Suresh Gopi ने Kerala में विकास कार्यों पर मुख्यमंत्री के सहयोग को सराहा

Rahul Gandhi के Indore Event पर नया विवाद, 10 लाख देने के बाद Congress से मांगे गए और 4 लाख

Love Horoscope For 17 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 17 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन