प्रणीत और कश्यप ने इंडिया ओपन बैडमिंटन 2019 के फाइनल में बनाई जगह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2019

नयी दिल्ली।बी साई प्रणीत ने पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए हमवतन और पांचवें वरीय समीर वर्मा को गुरुवार को यहां तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में हराकर योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन 2019 के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैंपियन पारूपल्ली कश्यप भी इंदिरा गांधी स्टेडियम के केडी जाधव इंडोर हाल में सीधे गेम में जीत के साथ अंतिम आठ में प्रवेश करने में सफल रहे लेकिन रिया मुखर्जी को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा।

समीर के खिलाफ छह मैचों में यह प्रणीत की चौथी जीत है। उन्होंने मैच के बाद कहा, समीर काफी अच्छा खेला लेकिन मैंने रैली में बेहतर प्रदर्शन किया और दूसरे और तीसरे गेम में गलतियां भी कम की जिसका फायदा मिला। मुझे अगले दौर में श्रीकांत का सामना करना पड़ सकता है और यह मैच बिलकुल भी आसान नहीं होने वाला। क्वार्टर फाइनल में प्रणीत का सामना तीसरे वरीय किदांबी श्रीकांत और चीन के ल्यू गुआंग्झू के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

इसे भी पढ़ें: अगले दौर के मुकाबले में हांगकांग की डेंग जाय शुआन से भिड़ेंगी सिंधू 

कश्यप हमवतन भारतीय शुभंकर डे और चीनी ताइपे के वैंग जू वेई के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे। रिया ने डेनमार्क की मिया ब्लिकफेल्ट को तीन गेम तक चले मुकाबले में कड़ी टक्कर दी लेकिन आठवीं वरीय खिलाड़ी को 21-8 17-21 21-13 से जीत दर्ज करने से नहीं रोक पाई।

प्रमुख खबरें

CEC विवाद: दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, पटना-चंडीगढ़ में वाटर कैनन से बौछार, हिरासत में कई नेता

RBI के संभावित दखल से Forex Market में लौटी मजबूती, 19 पैसे चढ़ा Rupee

IBC के जरिए अटकी रियल एस्टेट परियोजनाओं के 1.4 लाख Home Buyers को मिली राहत

Fiji Sugar Corporation को भारत से मिले 12 Agricultural Drones, खेती में बढ़ेगी तकनीक