क्रिकेट ऑडियो फीड के उल्लंघन पर प्रसार भारती से मांगा गया जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2019

नयी दिल्ली।दिल्ली उच्च न्यायालय ने खेल सामग्री वितरण कंपनी की याचिका पर आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के ऑडियो फीड अधिकार को लेकर प्रसार भारती से जवाब मांगा है।इंडिया स्पोर्ट्स फ्लैशेज प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि सरकारी नियंत्रण वाली प्रसारण एजेंसी उससे ऑडियो फीड अधिकार को जबरन खरीदने के लिए की अनुचित दबाव बनाने की रणनीति का सहारा ले रही है। 

याचिका में मांग कि गयी है कि प्रसार भारती निजी कंपनी की क्रिकेट ऑडियो फीड का इस्तेमाल खेल अधिनियम के तहत करे।इंडिया स्पोर्ट्स के लिए पेश होने वाले वकील रजनीश चोपड़ा ने बताया कि अदालत ने प्रसार भारती को नोटिस जारी कर 10 दिनों के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 24 अप्रैल को होगी। 

प्रमुख खबरें

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी

CEC ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा क्यों टाला गया? चुनाव आयोग ने SIR विवाद से संबंध होने से किया इनकार

Mivi One 5G भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस

Jannat हिट हुई, फिर भी काम के लिए तरसीं, आखिर कहां चूक गई थीं Sonal Chauhan?