दिल्ली में बैठकर बिहारियों का मजाक उड़ाते हैं और यहां आकर उपदेश देते हैं... राहुल गांधी पर प्रशांत किशोर का वार

By अंकित सिंह | Jun 26, 2025

बिहार चुनाव को लेकर सियासत तेज है। प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी जोरों-शोरों से चुनाव प्रचार कर रही है। प्रशांत किशोर भी लगातार अपने विरोधियों पर जमकर निशाना साध रहे है। वहीं, एएनआई से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि क्या राहुल गांधी ने बिहार के किसी गांव में एक रात भी बिताई है? वो दिल्ली में बैठकर बिहारियों का मजाक उड़ाते हैं और फिर यहां आकर हमें उपदेश देते हैं। 

इसे भी पढ़ें: बिहार: गिरफ्तार आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल

आगामी बिहार चुनाव में कांग्रेस को कितने वोट मिलने का अनुमान है, यह पूछे जाने पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि जितना लालू जी भीख में देंगे। बिहार में कांग्रेस का कोई स्टैंड नहीं है। यह वो पार्टी है जो पिछले 25-30 सालों से लालू यादव के इशारे पर चल रही है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी में राजनीतिक हिम्मत है तो उन्हें बिहार में अपने दम पर चुनाव लड़ना चाहिए। या फिर उन्हें लालू यादव से बराबर सीटें मांगनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत