मंगल पांडे को प्रशांत किशोर ने दी चुनाव लड़ने की चुनौती, बताया मनोनयन वाला नेता, BJP नेता ने दिया ये जवाब

By अंकित सिंह | May 24, 2025

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर चुनावी दौरे पर हैं। प्रशांत किशोर का काफिला सीवान पहुंचा था। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर जमकर निशाना साधा। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने मंगल पांडेय को बड़बोला बताया। प्रशांत किशोर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर मंगल पांडेय का काम एनएमसीएच में हुई घटना से जाहिर होता है। एनएमसीएच में एक मरीज के पैर के अंगूठे चूहे खा गए थे। उन्होंने कोरोना काल में नाकामी के लिए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को जिम्मेदार ठहराया। 

उन्होंने मंगल पांडे पर कटाक्ष करते हुए उन्हें मनोनयन वाला नेता बताया। उन्होंने मंगल पांडे की बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर की गई नाकामियों को गिनाया। प्रशांत किशोर ने कहा, "2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 200 सीटें जीतने का दावा कर रही थी। नतीजे आने के बाद भाजपा 55 सीटों पर सिमट गई। भाजपा ने मंगल पांडे को बंगाल का प्रभारी बनाकर लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी। लोकसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि प्रशांत किशोर 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत जनता के बीच पहुंच रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: आज भारत है… कल आप हो सकते हैं...आतंकवाद पर जापान में Indian Delegation ने दुनिया को बताया पाकिस्तान का सच

हालांकि, मंगल पांडेय ने भी प्रशांत किशोर पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा किप्रशांत किशोर जी, हां कोविड के समय मैं बिहार का स्वास्थ्य मंत्री था और मैं पूरी तन्मयता से बिहार में रहकर बिहार के लोगों की सेवा करने का प्रयास कर रहा था। उन्होंने आगे कहा कि लेकिन मैं आपको याद दिला दूं आप उस समय करोड़ों अरबों कमाने के लिए ममता बनर्जी के प्रचार में जुटे हुए थे और जहां तक मुझे याद है आपने एक ऑक्सीजन का सिलेंडर तक नहीं भिजवाया था। 

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।