Kurhani उपचुनाव के नतीजों पर बोले प्रशांत किशोर, यह नीतीश के खिलाफ लोगों के गुस्से को दर्शाता है

By अंकित सिंह | Dec 10, 2022

हाल में ही बिहार के कुढ़नी सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों को लेकर विपक्ष लगातार नीतीश कुमार की आलोचना कर रहा है। दरअसल, कुढ़नी उपचुनाव में जदयू उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा को हार मिली थी। भाजपा के केदार प्रसाद गुप्ता यहां से जीतने में कामयाब हुए थे। इसके बाद भाजपा की ओर से नीतीश कुमार के इस्तीफा तक मांग लिया गया। इन सबके बीच कुढ़नी उपचुनाव के नतीजों को लेकर प्रशांत किशोर का भी बयान सामने आ गया है। प्रशांत किशोर ने साफ तौर पर कहा है कि हाल में ही कुढ़नी उपचुनाव में भाजपा की जीत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी महागठबंधन सरकार के खिलाफ लोगों के गुस्से को दर्शाता है। 

 

इसे भी पढ़ें: यदुवंशी-कुशवंशी का मेल, क्यों हो रहा फेल, मुकाबला अब 2:1 से बीजेपी के पक्ष में, 2024 के लिहाज से क्या संकेत दे रहा बिहार?


इतना ही नहीं, प्रशांत किशोर ने आरोप लगा दिया कि बिहार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है और लोग इससे पूरी तरीके से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोगों से बातचीत के दौरान इस बात का साफ तौर पर पता चलता है कि अब आम लोग परेशान हैं। लोग सरकार के कामकाज से बिल्कुल भी खुश नहीं है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार से लोग तंग आ चुके हैं। सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार के महागठबंधन ने कुढ़नी में करोड़ों रूपये पानी की तरह बहाये, सारे हथकंडे अपनाए, फिर भी वहां के मतदाताओं ने भाजपा की जीत पक्की की। उन्होंने कहा कि चुनाव में लालू जी के नाम का भी उपयोग किया गया, उनके किडनी प्रतिरोपण का विषय उठाकर भावनात्मक कार्ड खेला गया, मुख्यमंत्री ने भी कई सभाएं की और इस चुनाव को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाया। 

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: National Herald Case में अदालती टिप्पणी के बाद सिंघवी और रविशंकर प्रसाद आये आमने सामने

Bihar: CM नीतीश ने महिला डॉक्टर का हटाया हिजाब, RJD का दावा- उनकी मानसिक स्थिति बेहद दयनीय हो गई है

देवताओं का शोषण...बांके बिहारी मंदिर में दर्शन व्यवस्था पर CJI ने Supreme Court में क्या कह द‍िया?

केरल में एलडीएफ नेता पर हमले के आरोप में छह भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार