नीतीश पर PK का पलटवार, 17 साल CM रहने के बाद..., 12 महीने बाद पूछूंगा कि कौन ABC जानता है और कौन XYZ

By अंकित सिंह | Sep 08, 2022

बिहार में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। जबसे नीतीश कुमार ने एनडीए से नाता तोड़कर महागठबंधन के साथ सरकार बनाई है, तब से भाजपा लगातार उन पर निशाना साध रही है। इन सब के बीच कभी नीतीश कुमार के सहयोगी रहे प्रशांत किशोर भी अब नीतीश कुमार पर हमला करने लगे हैं। दरअसल, नीतीश कुमार ने कुछ समय पहले ही प्रशांत किशोर को लेकर एक बयान दिया था। इसी बयान पर प्रशांत किशोर ने पलटवार किया है। प्रशांत किशोर ने बिहार में नौकरियों का मुद्दा उठाया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि 17 साल सीएम रहने के बाद नीतीश कुमार को इस बात का ध्यान आया कि 10 लाख नौकरियां दी जा सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: मुंबई के बाद 'मिशन बिहार' पर सबकी निगाहें, नीतीश कुमार की पलटी के बाद पहली बार प्रदेश में एंट्री मार रहे हैं अमित शाह

नीतीश कुमार की हालिया दिल्ली यात्रा पर रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि इसमें नया क्या है, हम कैसे मान लें कि विपक्ष कुछ नया कर रहा है? मुझे नहीं लगता कि यह 2024 के चुनावों से संबंधित कोई नाटकीय बदलाव लाएगा। वहीं, नीतीश ने आरोप लगाया था कि किशोर गुप्त रूप से भाजपा की मदद के लिए काम कर रहे हैं। कुमार ने कहा कि उनके बयानों का कोई मतलब नहीं है। आपको बता दें कि 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर ने महागठबंधन के लिए रणनीति बनाई थी। उस महागठबंधन में नीतीश कुमार और लालू यादव शामिल थे। बाद में प्रशांत किशोर जातियों में शामिल हुए। नीतीश कुमार ने इन्हें पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया। हालांकि, बाद में प्रशांत किशोर को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया। 

प्रमुख खबरें

Team India की हार के बीच बांगर का बड़ा खुलासा, Virat Kohli की तरह मेहनत से ही मिलेगी England में जीत

England में T20 सीरीज हार पर कोच Ryan Ten Doeschate की फटकार, कहा- विदेशी पिचों पर फेल

चीन में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ कमांडर सहित दो पायलटों की मौत: रिपोर्ट

सुरक्षा पर चर्चा करने तुर्किये पहुंचे नाटो नेताओं को राष्ट्रपति एर्दोआन ने भेंट की रिवॉल्वर, असमंजस में पड़े राष्ट्रप्रमुख