प्रशांत किशोर का तेजस्वी पर तंज, लालू का लड़का 9वीं पास है और Dy CM है, आपके बच्चे को चपरासी की नौकरी भी नहीं मिलेगी

By अंकित सिंह | Oct 07, 2022

चुनावी रणनीतिकार से राजनीति में आने की कवायद में जुटे प्रशांत किशोर बिहार में जन सुराज यात्रा निकाल रहे हैं। प्रशांत किशोर अपनी इस यात्रा के दौरान लगातार अलग-अलग लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट में चल रही खबर के मुताबिक प्रशांत किशोर लगातार अपनी पार्टी के लिए समर्थन मांग रहे हैं। उनका दावा है कि वह बिहार में 3500 किलोमीटर की लंबी यात्रा करेंगे। वह बिहार के कोने-कोने में जाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने तेजस्वी यादव पर जबरदस्त तरीके से तंज करता है। इस वक्त प्रशांत किशोर का काफिला पश्चिम चंपारण के धनौजी गांव में है। यहीं पर स्थानीय लोगों से प्रशांत किशोर बात कर रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: प्रशांत किशोर ने कहा- नीतीश ने मुझे अपनी पार्टी का नेतृत्व करने के लिए कहा और मैंने मना कर दिया

प्रशांत किशोर की यह पदयात्रा 15 महीने तक चलेगी। प्रशांत किशोर का दावा है कि वह बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की कोशिश करेंगे। कभी जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के साथ मतभेद के बाद पार्टी छोड़ दी थी। उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें थीं। उस पर भी उन्होंने विराम लगा दिया। अब वह बिहार में नहीं राजनीति की कोशिश कर रहे हैं। पिछले दिनों प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि नीतीश कुमार ने हाल में ही मुलाकात के दौरान उन्हें फिर से साथ आने का ऑफर दिया था। लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया। 

प्रमुख खबरें

इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,273 करोड़ रुपये पर

Big B ने दिया KBC 18 में आने का सुनहरा मौका, Google AI की मदद से अब करें रजिस्ट्रेशन

एसबीआई ने एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट में बेची 1.42 प्रतिशत हिस्सेदारी, 30 निवेशकों से जुटाए 1,655 करोड़ रुपये

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी की जांच संबंधी याचिकाओं पर 13 जुलाई को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट