बिहार में बढ़ रहा प्रशांत किशोर का कुनबा, जन सुराज में शामिल हुए पूर्व IPS जयप्रकाश सिंह और भोजपुरी स्टार रितेश पांडे

By अंकित सिंह | Jul 18, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले, भोजपुरी गायक रितेश पांडे और पूर्व आईपीएस अधिकारी जयप्रकाश सिंह शुक्रवार को जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी में उनका स्वागत करते हुए किशोर ने कहा कि हमने जानबूझकर वह दिन चुना है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं और अपनी बड़ी-बड़ी बातों से लोगों को लुभाने की कोशिश करेंगे। इस अवसर पर बोलते हुए, सारण जिले के निवासी सिंह, जो हिमाचल प्रदेश कैडर में एडीजीपी रैंक तक पहुंचे थे, ने कहा कि उन्होंने 25 साल की सेवा के बाद वीआरएस ले लिया क्योंकि मुझे एहसास हुआ कि जन सुराज मेरे गृह राज्य में इतिहास बनाने के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप झूठ सुनना पसंद करेंगे? PM Modi के बिहार दौरे पर लालू का तंज, JDU ने किया पलटवार

प्रशांत किशोर ने गाँव-गाँव पदयात्राओं के ज़रिए लगभग दो साल तक ज़मीनी स्तर पर व्यापक जुड़ाव के बाद, पिछले साल 2 अक्टूबर को औपचारिक रूप से जन सुराज पार्टी की शुरुआत की थी। पार्टी बनाने के बाद, पीके ने बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की अपनी मंशा ज़ाहिर की और जन सुराज को सत्तारूढ़ एनडीए और महागठबंधन, दोनों के एक अलग विकल्प के रूप में पेश किया। चुनाव आयोग ने पार्टी को "स्कूल बैग" चुनाव चिन्ह आवंटित किया है।

प्रमुख खबरें

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video