कौन है प्रशांत कुमार, जिसने ली संकट में फंसे YES BANK को संभालने की जिम्‍मेदारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2020

नयी दिल्ली। प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को यस बैंक (YES BANK) के प्रशासक का पदभार ग्रहण कर लिया। रिजर्व बैंक ने यस बैंक (YES BANK) पर रोक लगाने और उसके निदेशक मंडल को भंग करने के बाद कुमार को इस पद पर नियुक्त किया है। कुमार भारतीय स्टेट बैंक में मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) और उप प्रबंध निदेशक के पदों पर रह चुके हैं।

रिजर्व बैंक और वित्तीय सेवा विभाग ने अधिसूचना जारी कर कुमार की इस पद पर नियुक्ति की है। बृहस्पतिवार को रिजर्व बैंक ने  (YES BANK) यस बैंक पर रोक लगाते हुए उसके निदेशक मंडल को भंग कर दिया। वहीं ग्राहकों पर भी एक माह में 50,000 रुपये तक की निकासी करने का प्रतिबंध लगा दिया है।  (YES BANK) यस बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि रिजर्व बैंक ने बैंकिंग नियमन कानून 1949 की धारा 36 एसीए(2) के तहत कुमार को बैंक का प्रशासक नियुक्त किया है। कुमार ने शुक्रवार को इस पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया।

प्रमुख खबरें

Khudiram Bose को Yogi Adityanath ने दी श्रद्धांजलि, त्याग को बताया राष्ट्र प्रेरणा

CAG report ने Bengaluru Metro में भूमि अधिग्रहण व वित्तीय प्रबंधन की खामियां उजागर कीं

BJP के Jharkhand Bandh से राज्य में जनजीवन ठप, पुलिस कार्रवाई का विरोध

Frank Kendall ट्रंप प्रशासन पर करेंगे मुकदमा, सुरक्षा मंजूरी रद्द करने का मामला