Pratapgarh में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, 2 लोगों की गई जान और तीन जख्मी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 25, 2026

जिले के लीलापुर थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक नाबालिग सहित तीन अन्य घायल हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि दुर्घटना 24 और 25 नवंबर की दरमियानी रात को लक्ष्मणपुर रोड पर हुई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को लालगंज ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। कुमार ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों ने चित्रभान सिंह (45) और संदीप सिंह (34) को मृत घोषित कर दिया। दोनों लीलापुर थाना क्षेत्र के निवासी थे।

घायलों में आदित्य सिंह (32) और सम्राट सिंह (15) को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अनुराग सिंह (18) का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

Manipur के Imphal West में सुरक्षा बलों ने KCP उग्रवादियों को पकड़ा, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Lucknow में 26 नवंबर को Congress की संविधान दिवस रैली में शामिल होंगे Mallikarjun Kharge

Australia और Solomon Islands के बीच द्विपक्षीय सुरक्षा समझौता, विदेशी सैन्य अड्डे पर लगी रोक

Donald Trump प्रशासन China और EU समेत 16 अर्थव्यवस्थाओं पर बढ़ाएगा शुल्क